फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The target of 4828 marriage grant scheme continues

Lakhimpur Kheri News: शादी अनुदान योजना का 4828 का लक्ष्य जारी

Wed, 01 Jul 2026 11:11 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Wed, 01 Jul 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
The target of 4828 marriage grant scheme continues
लखीमपुर खीरी। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों के विवाह के लिए मुख्यमंत्री शादी अनुदान योजना का नए वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 4828 का लक्ष्य मिला है। योजना का प्रचार-प्रसार शुरू कर आवेदन भी मांगे जाने लगे हैं। पिछले वित्तीय वर्ष में जनपद की 5247 बेटियों को योजना का लाभ मिल चुका है।
विज्ञापन

योजना के तहत गरीब बेटी के विवाह पर 20 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। विवाह से 90 दिन पहले और 90 दिन बाद तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। सत्यापन में पात्र पाए जाने पर धनराशि सीधे आवेदक के खाते में भेजी जाती है।
विज्ञापन

वित्तीय वर्ष 2025-26 में पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग से 3474 अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी), समाज कल्याण विभाग से 1279 अनुसूचित जाति और 494 सामान्य वर्ग की बेटियों को लाभ मिला। नए वित्तीय वर्ष 2026-27 में 3081 अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी), 1281 अनुसूचित जाति और 466 सामान्य वर्ग के लाभार्थियों का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी अभय कुमार सागर ने बताया कि योजना का प्रचार-प्रसार शुरू करा दिया गया है, ताकि पात्र लाभार्थियों को इसका लाभ मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------
...तो इस वजह से कम हो गए लक्ष्य
पहले मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना लागू नहीं थी, इसलिए शादी अनुदान योजना का लक्ष्य अधिक रहता था। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना शुरू होने के बाद शादी अनुदान के लक्ष्य कम कर दिए गए। बीच में सामान्य और अनुसूचित जाति वर्ग के लिए शादी अनुदान योजना बंद कर दी गई थी, हालांकि बाद में इसे फिर शुरू कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed