{"_id":"6674a46c460ab8dd310a6d24","slug":"the-supply-was-going-on-with-the-help-of-damaged-insulator-three-lost-their-lives-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1006-122788-2024-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: क्षतिग्रस्त इंसुलेटर के सहारे चल रही थी आपूर्ति... तीन को गंवानी पड़ी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: क्षतिग्रस्त इंसुलेटर के सहारे चल रही थी आपूर्ति... तीन को गंवानी पड़ी जान
विज्ञापन
लखीमपुर। हेमपुर गांव के पास बिजली का तार गिरने से हुआ हादसा विद्युत निगम की लापरवाही की देन था। क्षतिग्रस्त इंसुलेटर के सहारे तार में करंट दौड़ाया जा रहा था। इसी क्षतिग्रस्त इंसुलेटर से तार गिरने के कारण बाइक सवार तीन लोगों की जान चली गई थी। सूत्रों के अनुसार, विद्युत सुरक्षा निदेशालय की रिपोर्ट में क्षतिग्रस्त इंसुलेटर को हादसे का कारण बताया गया है।
इस फीडर लाइन का सर्वे आरडीएसएस योजना के तहत कार्यकारी संस्था नागार्जुन कंस्ट्रक्शन लिमिटेड ने किया था। अनेक बार मौखिक व लिखित चेतावनी देने के बाद भी लाइन का कार्य पूर्ण नहीं कराया गया। जिसके चलते घटना घटित होना माना जा रहा है। जबकि इसका प्रस्ताव स्थानीय स्तर पर 17 जून वर्ष 2023 को स्थानीय अधिशासी अभियंता और एसडीओ ने दिया था।
सूत्रों के अनुसार, कार्य की समीक्षा एवं देखरेख उच्च अधिकारियों द्वारा की जानी चाहिए, जो नहीं की गई। जिसके कारण घटना हुई। यह भी माना जा रहा है कि उच्चाधिकारी अपनी गर्दन बचाने के के लिए छोटे कर्मचारियों पर कार्रवाई कर रहे हैं।
विज्ञापन
अभियंता, एसडीएम समेत चार पहले ही निलंबित हुए
ऊर्जा एवं नगर विकास मंत्री एके शर्मा की ओर से गोला डिवीजन के अधिशासी अभियंता राज नारायण, एसडीओ विनीत कुमार वर्मा और जेई अमृतलाल के साथ लाइनमैन राकेश कुमार को पहले ही निलंबित किया जा चुका है। इस घटना में निलंबित वालों की संख्या दस हो गई है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
छह और संविदा कर्मचारी निलंबित
गोला सर्किल के अधीक्षक अभियंता अशोक सुंदरम ने कर्मचारियों को भी दोषी माना
ममरी। बिजली विभाग के गोला सर्किल के अधीक्षक अभियंता अशोक सुंदरम ने हेमपुर गांव के पास खंभे के इंसुलेटर से गिरे तार की चपेट आने से तीन की मौत के मामले में छह और संविदा कर्मचारियों को निलंबित कर दिया। निलंबित किए संविदा बिजली कर्मियों में कुंदन लाल, कमलेश कुमार, रोशन लाल, राजेश कुमार, पवनेश कुमार, संजय सक्सेना शामिल हैं।
सभी के खिलाफ कार्रवाई उस वक्त की गई, जब वे बुधवार की रात आंधी में पेड़ गिरने से क्षतिग्रस्त हुई गोला-मोहम्मदी फीडर लाइन को पेड़ हटाकर ठीक करने में लगे थे। इससे उस क्षेत्र की बिजली सप्लाई दुरुस्त नहीं हुई है। बिजली व पानी के लिए तरसे क्षेत्रवासियों में आक्रोश व्याप्त है।
निलंबित हुए संविदा कर्मचारियों ने बताया कि बुधवार की रात आई आंधी में क्षतिग्रस्त हुई गोला मोहम्मदी फीडर लाइन ठीक करने का काम चल रहा था। इस बीच मौके पर पहुंचे गोला सर्किल के अधीक्षण अभियंता अशोक सुंदरम ने उन्हें हेमपुर हादसे के लिए जिम्मेदार ठहराते हुए तत्काल प्रभाव से निलंबित करके भगा दिया है। क्षेत्र की बिजली सप्लाई अनिश्चितकाल के लिए ठप हो गई है।
अधीक्षण अभियंता अशोक सुंदरम का कहना है कि यदि इन कर्मचारियों ने लापरवाही नहीं बरती होती तो इतना बड़ा हादसा नहीं होता। उनका कहना है कि लाइन ठीक करने के लिए बिजली कर्मियों की दूसरी टीम भेजी जा रही है। इस हादसे में निलंबित होने वाले अधिकारियों कर्मचारियों की संख्या बढ़कर 10 हो गई है।