फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The student told the DM, "If only the police could get a commission..." The officer burst out laughing

Lakhimpur Kheri News: डीएम के सामने बोला छात्र-पुलिस को बस कमीशन मिल जाए... खिलखिला उठे अफसर

Sat, 18 Jul 2026 11:37 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
The student told the DM, "If only the police could get a commission..." The officer burst out laughing
अमिताभ की बेबाक बतें सुन ​खिल​खिला रहे डीएम अंजनी कुमार सिंह व अन्य अ​धिकारी। संवाद
लखीमपुर खीरी। सदर तहसील में आयोजित समाधान दिवस में शनिवार को अफसर शिकायतें सुन रहे थे। इस बीच आठवीं में पढ़ने वाला 13 साल का अमिताभ डीएम अंजनी कुमार के सामने पहुंचा और बेबाकी से अपनी बात रखने लगा। पुलिस का जिक्र आया तो बोल पड़ा-‘इनको बस कमीशन मिल जाए...। इतना सुनते ही वहां मौजूद अफसर खिलखिला उठे। बच्चे के आत्मविश्वास और बेबाक अंदाज ने कुछ देर के लिए समाधान दिवस का माहौल ही बदल दिया।
विज्ञापन

ईदगाह में अपनी मां के साथ रहने वाले अमिताभ की शिकायत घर के एक हिस्से पर ताला लगाने को लेकर थी। उसने डीएम को बताया कि घर का आधा हिस्सा किराये पर उठाकर उसकी पढ़ाई और घर का खर्च चलता था, लेकिन ताई ने उस हिस्से पर ताला लगा दिया। मां के कंधों पर ही घर चलाने से लेकर उसकी पढ़ाई तक की जिम्मेदारी है। अपनी परेशानी बताते-बताते अमिताभ ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठा दिए।
विज्ञापन

उसकी बातें सुनकर वहां मौजूद अधिकारी कभी मुस्कुराते तो कभी गंभीरता से उसकी बात सुनते रहे। पुलिस को लेकर टिप्पणी पर डीएम ने अमिताभ को समझाया कि ज्यादा और ऐसा कुछ नहीं बोलना चाहिए, जिससे किसी को बुरा लगे। इसके बाद उसकी पूरी समस्या सुनीं और तत्काल समाधान कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

समाधान दिवस में शिकायत लेकर पहुंचे 13 साल के बच्चे की हिम्मत, बेबाकी और आत्मविश्वास दिनभर चर्चा का विषय बना रहा। उसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ, लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं हुई। अमिताभ की शिकायत की हकीकत जानने के लिए डीएम के निर्देश पर शहर कोतवाल राजेश कुमार उसके घर पहुंचे। पुलिस ने उसकी मां से बात की तो मामले का एक दूसरा पहलू सामने आया।
डीएम अंजनी कुमार सिंह ने बताया कि अमिताभ की मां ने पुलिस को बताया कि बेटा पढ़ाई में रुचि नहीं लेता और घूमता रहता है। वह घर से टीसी कटवाने की बात कहकर निकला था। तहसील कैसे पहुंच गया, इसकी उन्हें जानकारी नहीं थी।
इसके बाद पारिवारिक स्थिति की पड़ताल हुई तो सामने आया कि अमिताभ के पिता हरीश गुप्ता ने दो शादियां कीं। पहली पत्नी से उनका एक पुत्र है। उसकी मां का निधन होने के बाद वह में लखनऊ में अपनी बुआ के यहां रहकर पढ़ाई कर रहा है। जिस कमरे पर ताला लगा होने को लेकर अमिताभ डीएम के पास शिकायत लेकर पहुंचा था, वह कमरा उसी पुत्र के हिस्से का बताया गया।
अमिताभ दूसरी पत्नी का पुत्र है। यह भी बताया गया कि उसके पिता मानसिक रूप से अस्वस्थ हैं। एक ओर घर और पढ़ाई की चिंता लेकर डीएम तक पहुंचे 13 साल के अमिताभ की शिकायत थी तो दूसरी ओर पड़ताल में पारिवारिक विवाद का अलग पहलू सामने आया।

--------------
करवा देंगे नहीं, करवा दो...
कोतवाल राजेश ने बच्चे से कहा कि चलाें तुम्हारा काम करवा देंगे, इस पर तपाक से बच्चा बोला कि करवा देंगे नहीं, करवा दो। इस बात पर सभी अधिकारी हंस पड़े। बच्चे ने अपनी आर्थिक तंगी का हवाला देते हुए डीएम से पूछा कि क्या आप तीन हजार में घर का खर्चा चला पाएंगे। मेरी मां तीन हजार में घर संभालती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed