{"_id":"68408e419ef7eaa2390e0e8e","slug":"the-strike-was-called-off-by-the-traffic-committee-buses-and-other-vehicles-started-running-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1004-147398-2025-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: यातायात समिति द्वारा खत्म की गई हड़ताल, चलीं बसें व अन्य वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: यातायात समिति द्वारा खत्म की गई हड़ताल, चलीं बसें व अन्य वाहन
विज्ञापन
धनगढ़ी (नेपाल)। नेपाल में यातायात व्यवसायी महासंघ सुदूर पश्चिम प्रदेश समिति द्वारा सोमवार से जारी अनिश्चितकालीन हड़ताल सरकार के साथ हुई वार्ता के बाद खत्म हो गई। बुधवार से धनगढ़ी जिले में बस, ट्रक, जीप, टैक्सी, टैंपो समेत अन्य वाहन चले। इसके चलते लोगों ने राहत की सांस ली।
गंडकी प्रदेश सरकार ने निजी सवारी साधन को सार्वजनिक यातायात जैसी राइड सेयरिंग व सेल्फ ड्राइव की मान्यता देने पर सरकार द्वारा अनुमति दिए जाने के विरोध में नेपाल यातायात व्यवसायी महासंघ सुदूर पश्चिम प्रदेश समिति व सुदूर पश्चिम समेत कई समितियों ने सात सूत्री मांगों को लेकर पांच दिन और सोमवार से देशभर में चक्का जाम किया था। इसके चलते सभी हड़ताल पर थे।
मंगलवार देर शाम यातायात समिति व सरकार के बीच हुई वार्ता में गंडकी प्रदेश सरकार को उक्त राइड सेयरिंग व सेल्फ ड्राइव नियमावली को स्थगित किए जाने पर सहमति बन पाने पर हड़ताल खत्म कर दी गई। बुधवार सुबह से धनगढ़ी कैलाली समेत पहाड़ी जिलों के साथ-साथ काठमांडू के लिए बसों व अन्य वाहनों का संचालन शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
बसें चलने से भारतीय महानगरों से नेपाल लौटने वाले पहाड़ी जिलों के दूरदराज गांव के नेपाली नागरिकों ने राहत की सांस ली है। चक्का जाम खत्म होने से धनगढ़ी बाजार में भी चहल-पहल दिखाई दी।