फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The speed started decreasing, the mask started removing from the face

कोरोना संक्रमण: कम होने लगी रफ्तार, हटने लगे चेहरे से मास्क

Wed, 16 Feb 2022 11:38 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 16 Feb 2022 11:38 PM IST
विज्ञापन
The speed started decreasing, the mask started removing from the face
संकटादेवी रोड पर रिक्शे पर बिना मास्क लगाए बच्चों के साथ जाती महिला - फोटो : LAKHIMPUR
लखीमपुर खीरी। सर्द मौसम गुनगुना होने लगा है। इसी के साथ कोरोना की रफ्तार भी धीमी पड़ने लगी है। पिछले कुछ दिन से संक्रमित मिलने वालों की संख्या कम हो गई है। मंगलवार को मिले संक्रमितों की संख्या 49 थी, वहीं बुधवार को घटकर सिर्फ 12 रह गई। पॉजिटिव मरीजों की घटती संख्या को लेकर लोग अब लापरवाह होने लगे हैं। इन आंकड़ों के भ्रम से दूर रहकर सावधानी से रहने की जरूरत हैं, क्योंकि यह लापरवाही कोरोना की चेन बनकर फिर से सभी के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकती है।
विज्ञापन

जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार घट रही है। फरवरी माह की शुरूआत से ही इसमें उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। पिछले एक सप्ताह में 11 फरवरी को 92 व 12 फरवरी 80 संक्रमित मिले थे। मगर, इसके बाद से हर दिन 50 से कम लोगों में संक्रमण पुष्टि हो रही है। इसको देखते हुए शहरवासी भी कोरोना के प्रति लापरवाह हो गए हैं। इसी वजह से न तो मास्क लगा रहे हैं और न ही सामाजिक दूरी का पालन कर रहे हैं। जबकि इस समय पहले से अधिक सावधानी बरतने की जरूरत है। इस तरह की लापरवाही कोरोना की चेन बनाने में मददगार साबित हो सकती है।
विज्ञापन

कचहरी मोड
बुधवार को कचेहरी रोड पर लोग बिना मास्क आ जा रहे थे। न तो महिलाएं मास्क लगाएं थी और न ही पुरुष ही। संक्रमण की रफ्तार कम होते ही इस तरह की लापरवाही भारी पड़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खपरैल बाजार
सहालग का सीजन चल रहा है। इससे खपरैल बाजार में जमकर भीड़ हो रही है। बाजार की तंग गलियों से निकलना मुश्किल है। सामाजिक दूरी का उल्लंघन कर लोग बिना मास्क घूम रहे हैं।
संकटा देवी रोड
संकटा देवी रोड पर सुबह से लेकर रात तक लोगों की आवाजाही रहती है। मगर, लोग मास्क तक नहीं लगा रहे हैं। रिक्शे पर जाती न तो महिला मास्क लगाए थी और न ही युवती एवं गोद में बच्चा।
सदर चौराहा सबसे व्यस्त चौराहा है। कोरोना संक्रमण की संख्या कम होने पर लोगों ने मास्क तक लगना छोड़ दिया। बिना मास्क घर से निकलकर कोरोना की चेन बनने का कारण बन रहे हें।
मास्क से होता है बचाव
जिला अस्पताल के फिजीशियन डॉ. आरएस मधौरिया बताते हैं कि मास्क का इस्तेमाल करने के कई फायदे हैं। इससे धूल और धुआं से बचाव होता है। साथ ही वायुजनित बीमारियों से भी मास्क बचाता है। इसका उपयोग करने से खांसी, जुकाम, बुखार, वायरल, गले व फेंफड़ों में संक्रमण से बचा जा सकता है। उन्होंने बताया कि खांसी-जुकाम और बुखार वायरल बीमारी हैं। ये आसानी से एक-दूसरे को फैल जाती हैं। मास्क लगाने से लोग इस प्रकार की बीमारियों से बच सकते हैं। कोरोना महामारी से बचाव का टीका मिल गया है, लेकिन वायरल बीमारी से बचाव के लिए मास्क लगाना जरूरी है।
इस तरह घटते गए संक्रमित
तारीख----- -पॉजिटिव केस
11 फरवरी-----92
12 फरवरी-----80
13 फरवरी-----44
14 फरवरी-----38
15 फरवरी-----49
16 फरवरी-----12
पिछले कुछ दिनों से कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में काफी कमी आई है। मगर, इसका मतलब यह नहीं कि कोरोना चला गया। इसलिए सभी लोग सावधान रहकर मास्क और सामाजिक दूरी का पालन अवश्य करें, क्योंकि इस तरह की लापरवाही से संक्रमण की चेन बन सकती है।
डॉ. शैलेंद्र भटनागर, सीएमओ
जांच में गर्भवती महिला मिली पॉजिटिव
ममरी। गोला सीएचसी पर इलाज के लिए आई एक गर्भवती महिला जांच में संक्रमित मिली है। कोविड प्रभारी डॉ. गणेश कुमार ने बताया कि महिला को 14 दिन के लिए होम आइसोलेट कर दिया गया है। वहीं संपर्क में आने वालों की भी सैंपलिंग कराई जाएगी। कोविड प्रभारी ने बताया कि गर्भवती संक्रमित महिला स्वास्थ्य विभाग की निगरानी में है। संवाद

12 लोग मिले कोरोना संक्रमित
लखीमपुर खीरी। सीएमओ डॉ. शैलेंद्र भटनागर ने बताया कि बुधवार को 300 लोगों की जांच रिपोर्ट आई। इसमें सात पॉजिटिव और 293 लोग नेगेटिव रहे। वहीं दो लोग एंटीजन एवं तीन लोग निजी लैब की जांच रिपोर्ट में पॉजिटिव मिले। जिले में एक जनवरी से अब तक 5584 संक्रमित मिल चुके हैं, जिसमें से 5221 लोग स्वस्थ हो चुके हैँ और 357 संक्रमित अभी एक्टिव हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed