{"_id":"681e485a9160aca1380ae46c","slug":"the-special-train-will-stop-at-lakhimpur-not-at-gola-gokarnath-lakhimpur-news-c-120-1-sbly1019-145445-2025-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: स्पेशल ट्रेन लखीमपुर में रुकेगी, गोला गोकर्णनाथ में नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: स्पेशल ट्रेन लखीमपुर में रुकेगी, गोला गोकर्णनाथ में नहीं
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ रेलवे स्टेशन का मुख्य द्वारस्रोत-संवाद
मैलानी। रेल प्रशासन ने लालकुआं-वाराणसी सिटी त्रैसाप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन का ठहराव लखीमपुर में घोषित कर दिया है। लेकिन, छोटी काशी के नाम से विख्यात पौराणिक स्थल गोला में ठहराव घोषित न होने से मायूस लोगों ने गोला में भी ट्रेन का ठहराव घोषित करने की मांग की है।
रेलवे की ओर से ग्रीष्मकाल में यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेन नंबर 05029/05030 लालकुआं-वाराणसी सिटी त्रैसाप्ताहिक ट्रेन का संचालन 23 फेरों के लिए किया है। पहले से घोषित समय सारणी में इस ट्रेन का ठहराव लखीमपुर और गोला में नहीं था। अब इस ट्रेन का ठहराव लखीमपुर में घोषित कर दिया गया है।
इस आशय की सूचना जनसंपर्क अधिकारी लखनऊ महेश गुप्ता ने विज्ञप्ति के माध्यम से बृहस्पतिवार की रात सवा आठ बजे दी। विज्ञप्ति के मुताबिक ट्रेन नंबर 05029 वाराणसी सिटी-लालकुआं स्पेशल लखीमपुर रात 01.45 बजे पहुंचकर 01.47 बजे छूटेगी। ट्रेन नंबर 05030 लालकुआं-वाराणसी सिटी स्पेशल लखीमपुर शाम 16.12 बजे पहुंचकर 16.14 बजे छूटेगी। संवाद