{"_id":"6240b38a96e1bd56b425c444","slug":"the-spark-ignited-the-fire-15-houses-of-dalit-basti-ashes-lakhimpur-news-bly4795241139","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिंगारी ने भड़काई आग, दलित बस्ती के 15 घर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिंगारी ने भड़काई आग, दलित बस्ती के 15 घर राख
विज्ञापन
मितौली। थाना क्षेत्र के ग्राम हरिहरपुर में इंजन की चिंगारी से दलित बस्ती में आग लग गई, जिससे 15 घर जलकर राख हो गए। वहीं, दर्जन भर मवेशी जल गए और आग की चपेट में आकर एक महिला भी गंभीर रुप से झुलस गई। उधर, स्थानीय पुलिस, दमकल विभाग और क्षेत्रीय लेखपाल ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का जायजा लिया है।
मितौली थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत ओडहरा के मजरा हरिहरपुर में दोपहर बाद गांव में आग लग गई। गांव के रहने वाले पप्पू अपने इंजन से चारा काट रहा था। इसी दरमियान उसके इंजन की चिंगारी से आग लग गई। जब तक लोग कुछ समझ पाते देखते देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। आग लगने से 15 घर जलकर खाक हो गए।
आग लगने से पप्पू सहित छोटू, विजनेस, विनोद, सुरेश, बैजनाथ, अशोक, संतोष, सरवन, सुशील कुमार, राम सागर, जयलाल, राम कुमार तथा हरीश सहित जगदीश आदि का घर जलकर राख हो गया। इस दौरान घरों में रखे बर्तन, कपड़े नगदी, अनाज, जेवर, फर्नीचर आदि सामान भी आग में जलकर खाक हो गया। जबकि घर पर बंधे जानवर जिनमें एक भैंस, गाय सहित करीब एक दर्जन बकरियां, बछड़े और भैंस के बच्चे भी जलकर मर गए। वहीं, गांव की महिला श्यामपति भी आग की चपेट में आकर झुलस गई। पुलिस ने उसे मितौली सीएचसी में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
सूचना के बाद घटनास्थल पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग बुझाई। स्थानीय पुलिस व क्षेत्रीय लेखपाल आकाश बहादुर ने नुकसान का जायजा लेकर अपनी रिपोर्ट प्रशासन को भेज दी है। ग्राम प्रधान शिवदयाल द्वारा आग से पीड़ित परिवारों के लिए भोजन, बिस्तर और तिरपाल की वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है। संवाद