फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The slow pace of implementation of the schemes, MPs angry

योजनाओं के क्रियान्वयन की गति धीमी, सांसद नाराज

Mon, 31 Aug 2015 06:12 PM IST
लखीमपुर खीरी।
लखीमपुर खीरी। Updated Mon, 31 Aug 2015 06:12 PM IST
विज्ञापन
The slow pace of implementation of the schemes, MPs angry
जिला स्तरीय सतर्कता एवं अनुश्रवण समिति की बैठक में केंद्र और प्रदेश सरकार की चल रही योजनाओं की अब तक प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक की अध्यक्षता सांसद अजय मिश्र टेनी ने की। समीक्षा बैठक में सांसद ने कई योजनाओं की धीमी गति पर नाराजगी जताई और काम में तेजी लाने को कहा। उन्होंने कहा कि योजना चाहे केंद्र सरकार की हो या प्रदेश सरकार की, उसका लाभ हर हाल में पात्रों को मिलना चाहिए।
विज्ञापन

राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल योजना की समीक्षा में संबंधित अधिकारी ने बताया कि प्रत्येक ब्लाक में खराब पड़े हैंडपंपों में से 50-50 हैंडपंप को रिबोर कराने का लक्ष्य रखा गया था। इसमें से 40 फीसदी काम पूरा हो चुका है। यानि करीब 600 हैंडपंप अब तक रिबोर कराए जा चुके हैं। सांसद ने कहा कि यह प्रगति असंतोषजनक है। जिले में पेयजल की समस्या को देखते हुए सभी खराब हैंडपंप तुरंत रिबोर कराकर दुरुस्त कराए जाने चाहिए। बैठक में बताया गया कि जिले 1265 गांव आर्सेनिक से प्रभावित हैं।
विज्ञापन

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. ओपी राय ने बताया कि जिले 3941 परिषदीय स्कूल हैं। इन सभी स्कूलों में एमडीएम सुचारू रूप से बन रहा है। किताबों का वितरण स्कूल खुलते ही कर दिया गया था। यूनिफार्म वितरण का काम भी शुरू हो गया है। सांसद ने परिषदीय स्कूलों में शैक्षणिक गुणवत्ता सुधारने पर बल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में समाज कल्याण, पावर कारपोरेशन, पशुपालन, सहकारिता, लघु सिंचाई, ग्रामीण अभियंत्रण, लोक निर्माण विभाग, निर्मल भारत मिशन, मनरेगा, कृषि विभाग आदि विभागों की प्रगति की समीक्षा की गई। इनमें कई विभागों की प्रगति असंतोषजनक मिलने पर सांसद ने कड़ी नाराजगी दिखाई।

बैठक में एडीएम एसपी सिंह, विधायक शमशेर बहादुर सिंह, विधायक उत्कर्ष वर्मा के प्रतिनिधि अशोक वर्मा, एमएलसी प्रतिनिधि संदीप वर्मा के अलावा सभी विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed