फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The sit-in protest by Azam Lekpalon

आजम के विरोध में लेखपालों ने किया धरना प्रदर्शन

Tue, 02 Aug 2016 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी। Updated Tue, 02 Aug 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
The sit-in protest by Azam Lekpalon
विरोध - फोटो : अमर उजाला
तहसीलों में निंदा प्रस्ताव पारित कर सौंपे एसडीएम को ज्ञापन
विज्ञापन

नगर विकास मंत्री आजम खां के एक बयान के विरोध में लेखपालों ने मंगलवार को सभी तहसीलों में धरना प्रदर्शन किया। धरने में लेखपालों ने निंदा प्रस्ताव पारित कर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। 
उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के आह्वान पर सदर तहसील में उप शाखा अध्यक्ष दीपक वर्मा और मंत्री अनिल श्रीवास्तव के नेतृत्व में लेखपालों ने धरना प्रदर्शन किया। अध्यक्ष दीपक वर्मा ने कहा कि मुरादाबाद शिलान्यास कार्यक्रम में नगर विकास मंत्री आजम खां ने लेखपालों के खिलाफ टिप्पणी कर उन्हें अपमानित करने का प्रयास किया है, जिसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। लेखपालों ने आजम खां के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित करने के बाद एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। धरने में अतुल वाजपेयी, कौशल किशोर, हुसैन अली, हरिश्चंद्र, वेदप्रकाश गुप्ता, राकेश श्रीवास्तव शामिल रहे। जिला इकाई के अध्यक्ष रामकुमार दीक्षित ने कहा कि प्रांतीय कार्यकारिणी के निर्देश पर लखीमपुर, निघासन, मितौली, मोहम्मदी, गोला, धौरहरा और पलिया तहसीलों में नगर विकास मंत्री आजम खां के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा गया है। 
विज्ञापन

धौरहरा। आजम खां की टिप्पणी से आहत लेखपालों नें तहसील में प्रदर्शन कर एसडीएम और सीओ को ज्ञापन सौंपा। यहां लेखपालों ने आजम के खिलाफ नारेबाजी की और तहसील दिवस का बहिष्कार किया। इसके बाद एसडीएम लवकुमार सिंह और सीओ धौरहरा को ज्ञापन सौंपा। धरने में लेखपाल पंकज वर्मा, लालचंद यादव, कमलकिशोर मिश्र, हफीज अहमद, सुधीर वर्मा, दिनेश पांडेय, शिवबालक सिंह, रामचंद्र चौधरी, राममोहन अवस्थी, पंकज गोयल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

निघासन। लेखपालों ने आजम खां के खिलाफ जमकर प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। इस दौरान संघ अध्यक्ष कौशल वर्मा, सचिव चंद्र प्रकाश, कैलाश यादव, साहब लाल, राजेश मौजूद रहे। 
मोहम्मदी। आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में तहसील के समस्त लेखपालों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए ज्ञापन तहसीलदार दशरथ कुमार को सौंपा। लेखपालों ने मंत्री की टिप्पणी की घोर निंदा की और संवैधानिक पदों पर बैठे ऐसे व्यक्तियों पर रोक लगाने की मांग की। धरने में अध्यक्ष पंकज मिश्र, मंत्री अनुज मिश्र, जिलाध्यक्ष रामकुमार दीक्षित, विनोद कुमार, कैलाश चंद्र, देवशरण कन्नौजिया, प्रदीप दीक्षित मौजूद रहे।

मितौली। आजम खां की टिप्पणी से नाराज लेखपालों ने धरना प्रदर्शन करने के बाद मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम आकाश दीप को सौंपा। लेखपालों ने कार्य बहिष्कार किया, जिससे तहसील दिवस का कार्य प्रभावित हुआ। ब्लाक अध्यक्ष रामदत्त दीक्षित की अगुवाई में सभी लेखपाल धरने में शामिल हुए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed