{"_id":"5714d89c4f1c1b5c5e10fc66","slug":"the-sit-in-by-the-bjp-to-pay-sugarcane","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ना भुगतान के लिए भाजपा ने किया धरना प्रदर्शन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्ना भुगतान के लिए भाजपा ने किया धरना प्रदर्शन
ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
Updated Mon, 18 Apr 2016 10:53 PM IST
विज्ञापन
गन्ना भुगतान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
राज्यपाल को भेजा ज्ञापन, मांग पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी
किसानों की विभिन्न समस्याओं के लिए भाजपा किसान मोर्चा ने शहर के विलोबी मेमोरियल हाल के मैदान में धरना प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल को ज्ञापन भेजा साथ ही समस्याओं का शीघ्र निस्तारण न होने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी दी है।
धरना प्रदर्शन के दौरान भाजपा नेता और जिला पंचायत सदस्य अनूप शुक्ला ने कहा कि अखिलेश सरकार किसान विरोधी है। गूंगी बहरी सरकार किसानों की समस्याओं को अनदेखा कर रही है। आज किसान अपना गन्ना मिल मालिकों के हवाले कर दर-दर भटक रहे हैं। यहां भाजपा किसान मोर्चा अध्यक्ष के रामनरेश लोधी ने कहा कि यदि हमारी मांगे नहीं मानी गईं तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। गन्ना सोसायटी के संचालक सत्यनारायन वर्मा ने मिल मालिकों द्वारा किए जा रहे अन्याय को किसानों के साथ धोखा बताया। यहां विधानसभा प्रभारी सुनील सिंह ने माला पहनाकर किसानों को धरने पर बैठाया। कार्यक्रम का संचालन किसान मोर्चा के जिलामंत्री विनोद शुक्ला ने किया। इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य करार अहमद, दिलीप पांडे, मंडल अध्यक्ष रामप्रसाद कटियार, पूर्व मंडल अध्यक्ष, चंद्रमोहन शुक्ला, नगर मंत्री सुरेंद्र मौर्य, परिक्रमा प्रसाद वर्मा, गोविंद निगम, रमेश भार्गव, राजबहादुर, डा.राम सिंह, सुनील शुक्ला, बब्बन और गिरधारी लाल सहित तमाम कार्यकर्ता उपस्थित थे।