{"_id":"57ffb62e4f1c1bd87528fd65","slug":"the-second-day-was-also-deployed-police-did-not-fair","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे दिन भी तैनात रही पुलिस, नहीं लगा मेला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे दिन भी तैनात रही पुलिस, नहीं लगा मेला
अमर उजाला ब्यूरो शारदानगर/महेवागंज।
Updated Thu, 13 Oct 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
shimla police
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ा गांव: सीओ सिटी ने रखी निगाह
बड़ागांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए ताजियेदारी के दूसरे रोज भी पीएसी और पुलिस तैनात रही। दूसरे दिन लगने वाला ग्यारहवीं का मेला भी नहीं लगा। हालांकि गुरुवार को गांव का माहौल शांतिपूर्ण रहा। सीओ सिटी ने पैनी निगाह रखी और चौकी इंचार्ज से पल-पल की जानकारी लेकर एसपी समेत अन्य अफसरों को अवगत कराया।
पूर्व समझौता न मानने की जिद पर अड़े बड़ागांव के ताजियेदारों को पुलिस ने हरसंभव मनाने कोशिश की, लेकिन वे नहीं माने, नतीजतन मंगलवार की रात ताजिये चौक पर नहीं रखे गए। एएसपी दीपेंद्र नाथ चौधरी, एडीएम और सीओ सिटी एमपी सिंह ने बुधवार को भी ताजियेदारों को मनाने की कोशिश की, लेकिन फिर भी ताजियेदार राजी नहीं हुए। बवाल की आशंका में दूसरे दिन भी गांव और विवादित जमीन पर पुलिस बल तैनात रहा। ताजियेदारी के दूसरे दिन, यानि ग्यारहवीं के मौके पर लगने वाला मेले में दुकानदार नहीं आए, जिससे मेला नहीं लगा। पुलिस-पीएसी के जवान एहतियातन गांव में कैंप किए रहे। सीओ सिटी एमपी सिंह ने भी गांव के हालात पर पैनी नजर रखी और चौकी इंचार्ज से पल-पल की जानकारी लेते रहे। चौकी इंचार्ज अरविंद राय ने बताया कि गांव की स्थिति सामान्य है। एहतियातन पुलिस और पीएसी लगाई गई है।