फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The rush to get ahead on the highway Overload filled cane turned Trola

आगे निकलने की होड़ में हाइवे पर  गन्ना भरे ओवरलोड ट्राला पलटे  

Tue, 15 Nov 2016 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो महेवागंज। 
अमर उजाला ब्यूरो महेवागंज।  Updated Tue, 15 Nov 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
The rush to get ahead on the highway Overload filled cane turned Trola
अनियंत्रित - फोटो : अमर उजाला
बिजली पोल और लाइनेें हुईं क्षतिग्रस्त, चार घंटे बाधित रहा लखीमपुर-निघासन हाइवे 
विज्ञापन

गन्ना भरे दो ओवरलोड ट्राला एक दूसरे से आगे निकलने की होड़ में अनियंत्रित होकर लखीमपुर- निघासन हाइवे पर पलट गए। इससे हाइवे के किनारे लगे बिजली पोल और लाइनें छतिग्रस्त हो गईं। साथ ही आवागमन भी ठप हो गया। गनीमत यह रही कि हादसे के दौरान उस वक्त सड़क पर ट्रैफिक नहीं था, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। आनन फानन में ट्रालों को खाली कराया गया। करीब चार घंटे के बाद आवागमन शुरू हो सका।  

मंगलवार सुबह करीब चार बजे गन्ना लदे दो ओवरलोड ट्राला मिल की ओर जा रहे थे। बताते हैं शहर को पार करते ही लखीमपुर- निघासन हाइवे पर स्थित सैधरी के पास दोनों ट्राला चालकों में एक दूसरे से आगे निकलने की होड़ शुरू हो गई। इस बीच दोनों चालक निंयत्रण खो बैठे और पल भर में दोनों ट्राला सड़क पर पलट गए। उस वक्त सड़क पर ट्रैफिक नहीं था। वरना बड़ा हादसा हो सकता था। ट्राले से सड़क किनारे लगे बिजली पोल और बिजली लाइन भी टूटकर गिर गईं। वहीं, हाइवे पर आवागमन बाधित हो गया। इस बीच चालक मौके से भाग निकले। सूचना पर पहुंची चौकी पुलिस ने किसी तरह सड़क को खाली कराया। तब जाकर कहीं सुबह करीब आठ बजे अवागमन सुचारू हो सका। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed