{"_id":"677c191368180d897f028456","slug":"the-road-to-kaudiyala-ghat-will-be-built-at-a-cost-of-rs-30-crore-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-136643-2025-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: 30 करोड़ की लागत से बनेगा कौड़ियाला घाट तक मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: 30 करोड़ की लागत से बनेगा कौड़ियाला घाट तक मार्ग
विज्ञापन
बेलरायां से तिकुनियां जाने वाला मार्ग।संवाद
निघासन। क्लेश हरण तिराहे से कौड़ियाला घाट तक जर्जर मार्ग सही कराया जाएगा। करीब 30 करोड़ की लागत से 10.400 किलोमीटर तक सड़का का निर्माण कराया जाएगा। उम्मीद है कि फरवरी माह से कार्य शुरू हो जाएगा।
करीब चार वर्ष पूर्व पीडब्ल्यूडी ने इस मार्ग की मरम्मत कराई थी। गड्ढे होने के कारण वाहन तो दूर पैदल निकलना भी मुश्किल हो रहा था। पूर्व केंद्रीय मंत्री अजय मिश्र टेनी ने निघासन से बेलरायां तक मार्ग के चौड़ीकरण का प्रयास किया था। क्लेश हरण से कौड़ियाला घाट के आगे तक मार्ग निर्माण के लिए 30 करोड़ की मजूरी मिल गई है।
इस मार्ग के बन जाने से 30 हजार से अधिक लोगों को फायदा मिलेगा। यह मार्ग बनने के बाद विधानसभा क्षेत्र के मुख्य मार्ग दुरुस्त हो जाएंगे। पीडब्ल्यूडी भी पिछले दो साल से इस मार्ग का प्रस्ताव भेज रहा था। पीडब्ल्यूडी के अधिशाषी अभियंता अनिल यादव ने बताया कि पैसा स्वीकृत हो गया है। उम्मीद है कि फरवरी माह में काम शुरू हो जाएगा।