फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The road from Majhora to Imlia got covered with water hyacinth

Lakhimpur Kheri News: जलकुंभी से पट गया मझौरा से इमलिया जाने वाला रास्ता

Tue, 01 Aug 2023 11:57 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Tue, 01 Aug 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
The road from Majhora to Imlia got covered with water hyacinth
पलिया के इमलिया फार्म जाने वाले रास्ते पर पड़ी जलकुंभी।
पलियाकलां। हर वर्ष बाढ़ और शारदा नदी में जलस्तर बढ़ने के बाद मझौरा से इमलिया फार्म जाने वाला रास्ता लगभग पूरी तरह से बंद हो गया है। इस रोड से आवागमन भी बंद है। रोड पर मौजूद रपटा पुल पर भारी मात्रा में जलकुंभी का ढेर लग गया है।
विज्ञापन

यह रास्ता बंद होने से आठ-दस किलोमीटर में अपने गांवों तक पहुंचने वाले ग्रामीणों को भीरा, मनमीतनगर होते हुए गांव करीब 20-25 किलोमीटर की दूरी तय करके जाना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि नदी का हल्का सा जलस्तर बढ़ते ही इस रोड पर पानी आ जाता है, लेकिन फिर भी ग्रामीण दो व चार पहिया वाहनों से आवागमन करते हैं। मौजूदा समय में रोड पर तीन-चार फिट तक पानी आ गया है, जिसके चलते इस रोड से आवागमन बंद है और आवागमन बंद होने से रोड पर जलकुंभी का ढेर लगा हुआ है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed