फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The road from Aliyapur intersection to Chaprala underpass is in a dilapidated condition, sugarcane farmers will be troubled

Lakhimpur Kheri News: अलियापुर तिराहे से चपरतला अंडरपास तक सड़क जर्जर, गन्ना किसान होंगे परेशान

Tue, 07 Oct 2025 11:13 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Tue, 07 Oct 2025 11:13 PM IST
विज्ञापन
The road from Aliyapur intersection to Chaprala underpass is in a dilapidated condition, sugarcane farmers will be troubled
खस्ताहाल भूलनपुर-नकहिया-लौखनिया मार्ग। संवाद
मैगलगंज। क्षेत्र में अलियापुर तिराहे से चपरतला अंडरपास तक 1400 मीटर लंबी सड़क का निर्माण अब तक शुरू नहीं हो सका है। काफी समय से इस व्यस्त और जर्जर सड़क बनवाने की मांग की जा रही है। ऐसे में सीजन शुरू होने पर मिल तक गन्ना ले जाने में किसान परेशान होंगे।
विज्ञापन

क्षेत्रीय विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह, सौरभ सिंह सोनू और नगर विकास मंत्री राकेश राठौर ने कई बार लोक निर्माण विभाग को पत्र भेजकर निर्माण शुरू कराने की मांग की, लेकिन विभागीय सुस्ती के चलते परियोजना कागजों तक ही सिमटकर रह गई है। गन्ना सीजन में सड़क की अहमियत और बढ़ जाती है। यदि सड़क बनती तो गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्रॉलियां सीधे अंडरपास से हाईवे पर पहुंच सकती थीं। फिलहाल, उन्हें टोल प्लाजा के पास से यू-टर्न लेकर अजबापुर मिल जाना पड़ता है, जिससे सड़क हादसों का खतरा लगातार बना रहता है।
विज्ञापन

गन्ना डायरेक्टर अनिल राठौर ने कहा कि सड़क निर्माण से न सिर्फ हादसों पर रोक लगेगी, बल्कि किसानों का गन्ना परिवहन भी सुगम होगा। कोहरे के दिनों में दृश्यता कम होने से स्थिति और भी खतरनाक हो जाती है।क्षेत्र के लोगों और किसानों का कहना है कि विभागीय उदासीनता उन्हें भारी आर्थिक और शारीरिक नुकसान के जोखिम में डाल रही है, और वे जल्द सड़क निर्माण की मांग कर रहे हैं। इस सड़क के जर्जर होने से एक बड़ी आबादी प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------------

हर साल गन्ना सीजन में हमें जान जोखिम में डालकर ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर जाना पड़ता है। कई बार हादसे होते-होते बचे हैं। सरकार को जल्द यह सड़क बनवानी चाहिए।
- हरविंदर सिंह, किसान


हमें तो लगता है कि हमारी समस्या को कोई गंभीरता से नहीं ले रहा। विधायक और मंत्री पत्र लिख रहे हैं, लेकिन काम जमीन पर नहीं दिख रहा। सड़क अब भी खस्ताहाल ही है।
- रजनीश कुमार, किसान
-------------------

अभी तक हमारे पास इस मार्ग के लिए कोई भी आधिकारिक सूचना प्राप्त नहीं हुई है और न ही कोई बजट आया है। बजट आते ही निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
- आरके वर्मा, लोक निर्माण विभाग
-------------------
खस्ताहाल भूलनपुर लौखनिया मार्ग, नहीं ली गई सुध

धौरहरा। तहसील क्षेत्र के भूलनपुर नकहिया से लौखनिया मार्ग का करीब तीन किलोमीटर का हिस्सा आठ वर्षों से जर्जर अवस्था में है। इसकी वजह से किसानों को खेतों से गन्ना निकाल चीनी मिल के क्रय केंद्रों तक पहुंचाने में काफी परेशानी हो रही है, पर जिम्मेदार सब देख कर अनजान बने हुए हैं। इसी मार्ग से गुलरिया चीनी मिल के गन्ना क्रय केंद्र भूलनपुर और लौखनिया तक किसान अपने खेतों से गन्ना लेकर जाते हैं और क्रय केंद्र से चीनी मिल के ट्रक गन्ना भरकर इसी खस्ता हाल मार्ग से गुजरते हैं। संवाद
------------------------

यह सड़क बीते आठ वर्षों से जर्जर अवस्था में है, जब खेतों से गन्ना क्रय केंद्र ले जाते हैं तो कई बार ट्रैक्टर-ट्राॅली पलट जाने से हादसे भी होते हैं, इस साल भी गन्ना सीजन आ चुका है पर सड़क नहीं बन सकी।
- अखिलेश वर्मा, प्रगतिशील किसान, लौखनिया


खराब सड़क की वजह से फसलों को ले जाने में दिक्कत होती है। गन्ना ट्राॅलियां गड्ढों में फंसकर अक्सर पलट जाती हैं। इस साल भी सड़क नहीं बन सकी, हम किसानों को फिर काफी दिक्कत होगी।

- मोनू राज किसान लौखनिया
-----------------------

मुख्य मार्ग से जोड़ने के लिए करीब 20 प्रस्ताव भेजे गए हैं, जहां भी सड़कें खराब हैं। उन्हें ठीक कराया जाएगा। भूलनपुर लौखनिया मार्ग भी दुरुस्त होगा। यह मंडी समिति से बनना है।
- विनोद शंकर अवस्थी, विधायक धौरहरा

खस्ताहाल भूलनपुर-नकहिया-लौखनिया मार्ग। संवाद

खस्ताहाल भूलनपुर-नकहिया-लौखनिया मार्ग। संवाद

खस्ताहाल भूलनपुर-नकहिया-लौखनिया मार्ग। संवाद

खस्ताहाल भूलनपुर-नकहिया-लौखनिया मार्ग। संवाद

खस्ताहाल भूलनपुर-नकहिया-लौखनिया मार्ग। संवाद

खस्ताहाल भूलनपुर-नकहिया-लौखनिया मार्ग। संवाद

खस्ताहाल भूलनपुर-नकहिया-लौखनिया मार्ग। संवाद

खस्ताहाल भूलनपुर-नकहिया-लौखनिया मार्ग। संवाद

खस्ताहाल भूलनपुर-नकहिया-लौखनिया मार्ग। संवाद

खस्ताहाल भूलनपुर-नकहिया-लौखनिया मार्ग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed