फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The results of students of council schools will also be online

Lakhimpur Kheri News: परिषदीय स्कूलों के बच्चों का रिजल्ट भी होगा ऑनलाइन

Wed, 05 Mar 2025 11:38 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 05 Mar 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
The results of students of council schools will also be online
लखीमपुर खीरी। यूपी बोर्ड के परिणामों की तरह ही अब परिषदीय स्कूलों के उत्तीर्ण बच्चों का परीक्षा परिणाम आनलाइन घोषित किया जाएगा। इसको लेकर विभाग ने तैयारियां पूरी कर ली हैं।
विज्ञापन

इस बार करीब साढ़े चार लाख से अधिक बच्चों का परीक्षा परिणाम प्रेरणा पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा। विभाग का मानना है कि इससे बच्चों के रिजल्ट कार्ड सुरक्षित रहेंगे।
विज्ञापन

अभी तक 10वीं और 12वीं कक्षाओं के यूपी, सीबीएसई सहित आईसीएसई बोर्ड के छात्र-छात्राओं का परीक्षा परिणाम आनलाइन रहता था। पोर्टल पर करीब दस साल तक का डाटा सुरक्षित रहता था। इसी को देखते हुए अब परिषदीय स्कूलों के बच्चों का परीक्षा परिणाम ऑनलाइन किया जाएगा। जिले में 3106 स्कूलों का संचालन किया जा रहा है जहां पर साढ़े चार लाख छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीएसए प्रवीण तिवारी ने बताया कि शिक्षक प्रेरणा पोर्टल पर सभी विद्यालयों के विद्यार्थियों का परिणाम अपलोड करेंगे। इससे छात्रों का परीक्षा परिणाम आसानी से आनलाइन देखा जा सकेगा।

परीक्षा समाप्ति के अगले दिन ही परिणाम घाेषित करने के निर्देश
बता दें कि परीक्षा 28 मार्च को समाप्त होगी। अगले ही दिन यानी 29 मार्च को परीक्षा परिणाम घोषित करने के निर्देश जारी किए गए हैं। ऐसे में एक ही दिन के बाद कैसे सभी बच्चों का डाटा पोर्टल पर फीड किया जाएगा इसको लेकर शिक्षक असमंजस में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed