फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The regeneration of education possible

शिक्षा से ही उत्थान संभव

Mon, 23 Feb 2015 07:25 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Mon, 23 Feb 2015 07:25 PM IST
विज्ञापन
The regeneration of education possible
खेल युवा कल्याण वाह्य सहायतित परियोजना व समग्र ग्राम विकास विभाग के राज्यमंत्री रामकरन आर्या ने अनुसूचित जाति एवं जन जाति सभा के तत्वावधान में आयोजित संत गाडगे जयंती के मौके पर कहा कि संत गाडगे ने छुआ-छूत, अशिक्षा, मांस खाने वालों का विरोध किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा वह हथियार है, जिससे बिना लड़े बड़ी जंग जीती जा सकती है। संत गाडगे ने समाज के उत्थान के लिए संघर्ष किया। इस दौरान राज्य सफ ाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष जुगल किशोर वाल्मीकि ने कहा कि दलित समाज के विकास का मूल मंत्र सिर्फ  शिक्षा है। बच्चाें को पढ़ाएं चाहे वह पेट भर खाना खाए या न खाए। प्रदेश युवा कल्याण परिषद के उपाध्यक्ष आरए उस्मानी ने कहा कि ऊंच-नीच, गरीब-अमीर, दलित, अल्पसंख्यक में भेदभाव न रख कर विकास की बात करनी चाहिए। पूर्व मंत्री बंशीधर राज ने कहा कि दलित समाज के लोग शिक्षा को अपनाकर समाज की मुख्यधारा से जुड़ें। सम्मेलन में श्रीराम दलित, सपा जिलाअध्यक्ष अनुराग पटेल, चंदन लाल वाल्मीकि ने अतिथियों को शाल व प्रतीक चिह्न भेंट किया। इस मौके पर रामपाल सिंह यादव, परागदत्त गुप्ता, दिव्या सिंह, शिवराज सिंह, श्याम किशोर बेचैन, छविनाथ भार्गव, सर्वेश भार्गव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

मितौली।  कांग्रेस की जिला उपाध्यक्ष सुजीता कुमारी की अगुवाई में विकास क्षेत्र मितौली के ग्राम दरीनगरा में संत गाडगे का जन्म दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर मनजीत कौर, रामगुनी, प्रहलाद, विन्द्रा प्रसाद,  जयपाल, प्रमोद कुमार, बेचेलाल, अजय प्रताप सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed