फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The pumps themselves need fuel from the system

Lakhimpur Kheri News: पंपों को खुद व्यवस्था के ईंधन की जरूरत

Fri, 05 Jun 2026 11:00 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Fri, 05 Jun 2026 11:00 PM IST
विज्ञापन
The pumps themselves need fuel from the system
प्रदीप जायसवाल
लखीमपुर खीरी। जिले में संचालित पेट्रोल पंपों पर वाहन चालकों को निर्धारित सुविधाएं नहीं मिल पा रहीं हैं। अधिकांश पंपों पर न तो वाहनों में हवा भरने की सुविधा उपलब्ध है और न ही पीने के लिए ठंडा पानी। शौचालय बने हैं, लेकिन कहीं ताला लटक रहा है तो कहीं गंदगी पटी पड़ी है। गर्मी के मौसम में लंबी दूरी तय करने वाले यात्रियों को इससे काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


शुक्रवार को जिले के करीब 30 पेट्रोल पंप पर पड़ताल की गई तो इनमें अधिकांश पंपों पर बुनियादी सुविधाओं का ही टोटा मिला। पड़ताल के दौरान शहर के नौरंगाबाद पेट्रोल पंप पर हवा की सुविधा नहीं मिली। हवा के लिए पंप पर आने वाले वाहन चालकों को पड़ोस में बनी पंक्चर की दुकान पर हवा डलवानी पड़ी।
विज्ञापन

यही हाल रेलवे स्टेशन के सामने फ्यूल पंप का रहा। यहां भी बंद पड़ी हवा मशीन मुंह चिढ़ाती हुई मिली। शौचालय भी इतना गंदा नजर आया कि इससे संक्रामक बीमारी हो जाए। वहीं, निघासन रोड स्थित नायरा व इंडियन ऑयल सहित कई पंपों पर हवा भरने वाली मशीनें तो लगी मिलीं। हालांकि वे सभी खराब हालत में थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के अलावा यही हाल अन्य स्थानों पर देखने को मिला। धौरहरा, गोला, बरबर, निघासन और मितौली सहित कई जगहों पर कमोबेश यही हाल देखने को मिला। इस दौरान वाहन चालकों ने बताया कि हाईवे पर यह समस्या और गंभीर हो जाती है, क्योंकि कई किलोमीटर तक कोई अन्य सुविधा उपलब्ध नहीं होती। पेट्रोल पंप पर हवा, पानी और शौचालय जैसी अहम सुविधाएं न होने की वजह से उन्हें एक पंप से दूसरे पंप तक भटकना पड़ता है।
------------
पेट्रोल पंप पर ये होनी चाहिए सुविधाएं
-हवा भरने की मुफ्त सुविधा।
-साफ पेयजल।
-शौचालय की सुविधा।
-फर्स्ट-एड बॉक्स।
-आपातकालीन फोन कॉल।
------------
फोटो 11
पेट्रोल पंपों पर हवा की मशीन तो लगी है, लेकिन बताया गया कि मशीन खराब है। अब किसी दूसरे पेट्रोल पंप हवा डलवाना पड़ेगा। अधिकारियों को इस पर ध्यान देना चाहिए।

- प्रदीप जायसवाल, ग्राहक
------------
फोटो 12
पंप में पेट्रोल डलवाने आए थे। वाहन के पहियों में हवा भी कम है। हवा के लिए जब पंप के कर्मचारियों से पूछा तो बताया है कि मशीन खराब है। बाहर किसी दुकान से हवा डलवा लो।
- इमरान हुसैन, ग्राहक
-----------
वर्जन
सेल्स ऑफिसर समय-समय पर जांच करते रहते हैं। सभी पेट्रोल पंपों पर पानी, शौचालय हवा की व्यवस्था रहती है। अगर कही नहीं है तो उसको दिखवाते हैं।
-अंजनी कुमार सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी

प्रदीप जायसवाल

प्रदीप जायसवाल

प्रदीप जायसवाल

प्रदीप जायसवाल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed