{"_id":"688271c6ffc0a5c018073573","slug":"the-problem-of-giving-less-fertilizer-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1004-151496-2025-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: कम खाद दिए जाने की बताई समस्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: कम खाद दिए जाने की बताई समस्या
Thu, 24 Jul 2025 11:17 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Thu, 24 Jul 2025 11:17 PM IST
विज्ञापन
पलिया में एसडीएम से वार्ता करते किसान। स्रोत : किसान
पलियाकलां। क्षेत्र के कई किसानों ने एसडीएम से मुलाकात कर खाद समेत अन्य समस्याओं को दूर कराने की मांग की है।
राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के तहसील अध्यक्ष तरसेम सिंह व जिला उपाध्यक्ष तेजेंद्र सिंह तेजी के नेतृत्व में कई किसानों ने तहसील पहुंचकर एसडीएम से मुलाकात की। यहां उन्होंने खाद की समस्या को विस्तार से रखा। किसानों ने कहा कि 12 एकड़ से अधिक वालों को भी माह में पांच बोरी ही खाद दी जा रही है, जिसके चलते वह खाद की पूर्ति खेतों में नहीं कर पा रहे हैं। साथ ही एक एकड़ वालों को भी पांच बोरी दी जा रही है। ऐसे में किसानों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
दूसरी समस्या बालू की किसानों ने कही। उन्होंने कहा कि नदी से निकाली गई बालू बंधे के पास डाली गई थी लेकिन वहां से भी ट्रैक्टर-ट्राॅली के जरिए उठान का कार्य किया जा रहा है। जिससे एक बार फिर से धार तोड़ते हुए पानी निकलने के आसार नजर आ रहे हैं। मामले में एसडीएम से उचित कार्रवाई की मांग की गई है। इस दौरान कई किसान मौजूद रहे।