फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The problem of electricity movement in the city

शहर में बिजली की आवाजाही बनी मुसीबत

Sat, 07 Aug 2021 01:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 07 Aug 2021 01:05 AM IST
विज्ञापन
The problem of electricity movement in the city
तकनीकी दिक्कतों के कारण शहर में घंटों गायब रहती है बिजली
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। बिजली की आवाजाही लोगों के लिए बड़ी मुसीबत बनी हुई है। इसके पीछे बड़ा कारण पुराने ट्रांसफार्मर और जर्जर विद्युत उपकरण हैं, जो आए दिन फेल हो जाते हैं। संसाधनों के अभाव में सरकार का 24 घंटे बिजली सप्लाई का दावा हवाई साबित हो रहा है। वहीं देहात क्षेत्रों के हालात और भी खराब है। उन्हें 18 घंटे के बजाय मात्र आठ से दस घंटे ही सप्लाई मिल पा रही है।
शहर में बिजली आपूर्ति के लिए चार विद्युत उपकेंद्र हैं। इनमें से अधिकांश उपकरण काफी पुराने हैं और जर्जर हो चुके हैं। इनमें आए दिन कोई न कोई तकनीकी खराबी आती ही रहती है। शहर में 630 केवी से लेकर 25 केवी तक के करीब 1100 ट्रांसफार्मर लगे हैं। इनमें से अधिकांश ट्रांसफार्मर बेहद पुराने हैं। रोज ही किसी न किसी इलाके के ट्रांसफार्मर फुंकने की घटनाएं आम हैं। गर्मी बढ़ने पर तो एक दिन में कई कई ट्रांसफार्मर फुंक जाते हैं। कभी कभी इनकी मरम्मत में पूरा पूरा दिन लग जाता है। बरसात के मौसम की चिपचिपी गर्मी में लोगों को परेशानी उठानी पड़ती है।
विज्ञापन

शुक्रवार को शाहपुरा कोठी के पास बिजली का तार टूट गया। इससे उस क्षेत्र की बिजली कट गई। तार जोड़ने में बिजली विभाग को कई घंटे लग गए। कई घंटे बाद जब बिजली आपूर्ति बहाल हुई तो वोल्टेज इतना कम था कि पंखे रेंगते नजर आए। दोपहर बाद फिर काफी देर के लिए बिजली गायब हुई। शुक्रवार को बरसात की चिपचिपी गर्मी में लोग बेहाल हो उठे। कुछ ऐसा ही हाल कई अन्य मोहल्लों का भी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

गर्मी के मौसम में बिजली की खपत एकाएक बढ़ जाता है। इसका लोड ट्रांसफार्मरों पर पड़ता है। नतीजा यह होता है कि ट्रांसफार्मरों के फुंकने का सिलसिला शुरू हो जाता है। ट्रांसफार्मर की मरम्मत के लिए शहर में गढ़ी रोड पर एकमात्र वर्कशाप है। गर्मी के दिनों इस वर्क शाप पर भी काम का लोड बढ़ जाता है। जिससे आए दिन समस्याओं का सामना करना पड़ता है। हाल यह है कि गर्मी के मौसम में जब सबसे ज्यादा बिजली की जरूरत होती है। तभी लोगों को सबसे ज्यादा बिजली किल्लत का सामना करना पड़ रहा है।

गर्मी के मौसम में बिजली की खपत बढ़ने से ट्रांसफार्मरों पर अतिरिक्त लोड पड़ता है जिसके कारण ट्रांसफार्मर फुंकने की घटनाएं हो रही हैं। ट्रांसफार्मरों की त्वरित मरम्मत कर जल्दी से जल्दी बिजली आपूर्ति बहाल करने का प्रयास रहता है। तकनीकी दिक्कतों के कारण असुविधा कम से कम हो इसकी कोशिश की जा रही है। - अनुराग शर्मा, एसडीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed