फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The prisoner who came to the jail four days ago died in the hospital during treatment

चार दिन पहले जेल में आए बंदी की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत

Fri, 17 Jun 2022 12:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jun 2022 12:05 AM IST
विज्ञापन
The prisoner who came to the jail four days ago died in the hospital during treatment
परिजन ने पुलिस की पिटाई से मौत होने का लगाया आरोप
विज्ञापन

सदर कोतवाली पुलिस ने 1.10 किग्रा गांजे के साथ किया था गिरफ्तार
लखीमपुर खीरी। जिला कारागार में निरूद्घ एनडीपीएस के बंदी की तबीयत खराब होने के बाद बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई है। उसे सदर कोतवाली पुलिस द्वारा चार दिन पहले 12 जून 2022 को 1.10 किलोग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार कर चालान भेेजा गया था, जिसके बाद उसे जेल में निरूद्घ किया गया था। बंदी की मौत की खबर मिलते ही परिजन जिला अस्पताल पहुंचे और पुलिस की पिटाई से बंदी की मौत होने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया।
सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव बालूडीहा निवासी 32 वर्षीय रवि सिंह उर्फ डब्ल्यू को एसआई अजय मिश्रा समेत अन्य पुलिसकर्मियों ने 10 जून 2022 को पकड़ा था। पुलिस ने रवि सिंह के विरूद्घ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए उसके पास से 1.10 किलोग्राम गांजा बरामद किया था।
विज्ञापन

पुलिस ने 12 जून को रवि सिंह का चालान भेजा था। जेल प्रशासन के मुताबिक, बुधवार को रवि सिंह की तबीयत खराब हुई तो उसे जेल के अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत में सुधार न होने पर उसे बृहस्पतिवार की सुबह 10.30 बजे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान अपरान्ह 3.30 बजे उसकी मौत हो गई। इसकी खबर जब परिजन को मिली तो वह लोग जिला अस्पताल पहुंचे। शव देखकर पत्नी पारूल और परिजन रोष में आ गए और कोतवाली पुलिस की पिटाई से मौत होने का आरोप लगाया। पत्नी ने मृतक के शरीर पर पिटाई से चोटों के निशान होने का आरोप लगाया है। डॉक्टरों ने शव को मोर्चरी में रखवाकर पोस्टमार्टम कराने की तैयारी शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला कारागार के अधीक्षक पीपी सिंह ने बताया कि बंदी रवि सिंह शराब पीने का आदी था। उसे एल्कोहॉलकि विड्राल सिंड्रोम सिमटम थे। उसे जेल में निरूद्घ किए जाने के बाद से उसकी निगरानी की जा रही थी, क्योंकि वह बेड से उठकर भागने लगता था। भागने के कारण वह बेड से गिर जाता था, जिससे उसे बांधकर रखा गया था। ताकि उसे चोट न लगें। जेल अधीक्षक ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा और सीजेएम द्वारा नामित अधिकारी मामले की जांच करेंगे। उधर, मृतक की पत्नी पारूल का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक अपने पीछे पत्नी व दो बच्चे चार वर्षीय ओम सिंह व दो वर्षीय रुद्र सिंह छोड़ गया है।

बंदी की पिटाई किए जाने के आरोप निराधार हैं। गिरफ्तारी के बाद मेडिकल कराया गया, जिसके बाद मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया था। जेल में पहुंचने पर उसकी फिटनेस जांच कराने के बाद उसका दाखिला किया गया था। इस दौरान बंदी ने न तो पिटाई के आरोप लगाए और न ही मेडिकल जांच में चोटों की पुष्टि हुई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर सच सामने आ जाएगा।
- संदीप सिंह, सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed