फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The priority is to provide roof to the poor, employment to the youth

गरीबों को छत, युवाओं को रोजगार दिलाना है प्राथमिकता

Wed, 14 Jul 2021 11:57 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jul 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
The priority is to provide roof to the poor, employment to the youth
ग्राम पंचायत अजबापुर को डीसीएम श्रीराम लिमिटेड शुगर एंड डिस्टलरी ने ले रखा है गोद
विज्ञापन

पसगवां। करीब पांच हजार की आबादी वाली ग्राम पंचायत अजबापुर को डीसीएम श्रीराम लिमिटेड शुगर एंड डिस्टलरी अजबापुर ने गोद लिया है, लेकिन इसके बावजूद यह ग्राम पंचायत विकास के मामले में पिछड़ी हुई है। समस्याओं से निजात पाने के लिए ग्रामीणों ने इस बार ग्राम पंचायत की सुखरानी वर्मा को अपना नया ग्राम प्रधान चुना है। ग्रामीणों को उनसे विकास की काफी उम्मीदें हैं। प्रधान सुखरानी वर्मा ने भी गांव वालों से विकास कराने का वादा किया है। उनका कहना है कि गरीबों को छत और युवाओं को रोजगार दिलाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। ग्राम पंचायत में मां दुर्गा का चबूतरा धार्मिक स्थल है। वहां पर प्रत्येक अमावस्या को यहां मेला लगता है। गांव का उच्च प्राथमिक विद्यालय काफी रमणीक है। चीनी मिल ने इस विद्यालय में बाउंड्री बाल, शौचालय का निर्माण कराया है।

पंचायत एक नजर
1- आबादी - 5002
2- मतदाता - 1791
3- साक्षरता- 25 प्रतिशत
4- पेशा- कृषि, नौकरी

प्रधान की प्राथमिकताएं
1- पात्रों को प्रधानमंत्री आवास
2- घर घर शौचालय
3- मनरेगा के तहत रोजगार दिलाना
4- सड़क व पक्की नाली का निर्माण
5- शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराना

पंचायत की समस्याएं
1- सड़कों पर कीचड़युक्त जलभराव
2- स्वास्थ्य उपकेंद्र का अभाव
3- जल निकास की समस्या
4- अंधाधुंध दोहन से जल स्तर गिरा
5- पशुओं को पेयजल किल्लत

पात्रों को प्रधानमंत्री आवास दिलाना, मध्यान्ह भोजन योजना के तहत बच्चों को गुणवत्ता पूर्ण भोजन, युवाओं को रोजगार, आंगनबाड़ी केंद्रों का सही संचालन करना प्राथमिकताओं में शामिल है। शासन की योजनाओं को ब्लॉक कर्मचारियों और अधिकारियों की सहयोग से संचालित करूंगी।
विज्ञापन

सुखरानी वर्मा, ग्राम प्रधान

गांव में सफाई कर्मचारी की नियुक्ति कराई जाए। मुख्य मार्ग के दोनों ओर नालियां बनाई जाएं, जिससे जलभराव की समस्या से निजात मिले।
रामपाल वर्मा, सेवानिवृत्त शिक्षक

चीनी मिल ने गांव को गोद लिया है, तो चीनी मिल को गांव में बरातघर, स्वास्थ्य, शिक्षा की व्यवस्था करनी चाहिए। गांव में सरकार को अंग्रेजी माध्यम की शिक्षा की व्यवस्था करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

देवीदयाल, ग्रामवासी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed