फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The price of tur dal has risen due to rain, peas have also become expensive due to increase in tax.

Lakhimpur Kheri News: बारिश से अरहर की दाल के दाम उछले, टैक्स बढ़ने से मटर भी हुई महंगी

Fri, 31 Oct 2025 12:35 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 31 Oct 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
The price of tur dal has risen due to rain, peas have also become expensive due to increase in tax.
गल्ला मंडी में दालों की थोक दुकान पर रखीं दालें। संवाद
लखीमपुर खीरी। रोजमर्रा की जरूरत दालों के दाम फिर से बढ़ने लगे हैं। अरहर की दाल करीब डेढ़ माह पहले 90 रुपये किलो बिक रही थी, वह अब 120 रुपये किलो तक पहुंच गई है। इसी तरह मटर की दाल में भी तीन से पांच रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी हुई है। खुदरा बाजार में मटर की दाल अब 45 रुपये से बढ़कर 50 रुपये किलो बिक रही है।
विज्ञापन


दुकानदारों के अनुसार, महाराष्ट्र में हुई भारी बारिश ने अरहर की फसल को नुकसान पहुंचाया है। अगर बारिश न हुई होती तो अरहर की दाल 85 रुपये किलो तक बिक सकती थी। उत्तर प्रदेश में अरहर की खेती लगभग समाप्त हो चुकी है, इसलिए राज्य में अरहर की दाल की आपूर्ति महाराष्ट्र, कर्नाटक और मध्य प्रदेश से होती है। महाराष्ट्र में फसल की बर्बादी से बाजार पर सीधा असर पड़ा है।
विज्ञापन


गल्ला मंडी के थोक व्यापारी श्रवण अग्रवाल ने बताया कि जनवरी में अरहर दाल 150 रुपये किलो तक पहुंच गई थी, उसके बाद दाम घटकर 90 रुपये प्रतिकिलो हो गए थे। अब दोबारा से तेजी आई है। दाम 100 से 120 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गए हैं। मटर की दाल में वृद्धि का कारण टैक्स है। केंद्र सरकार ने मटर दाल पर 40 प्रतिशत टैक्स बढ़ाया है, जिससे इसकी कीमत पांच से सात रुपये प्रति किलो बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दलहन के थोक व्यापारी पंकज मित्तल ने बताया कि फिलहाल दलहन बाजार में और ज्यादा तेजी की आशंका नहीं है। जनवरी तक दामों में कुछ नरमी आने की उम्मीद जताई जा रही है। बाकी अन्य दालों के बाजार अभी शांत हैं और किसी बड़े उतार-चढ़ाव के आसार नहीं हैं।

महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश से आती है अरहर दाल

महाराष्ट्र के अकोला और मध्य प्रदेश के नागपुर से सबसे ज्यादा अरहर दाल आती है। इसके अलावा कर्नाटक से भी दाल की आवक होती है। दिसंबर तक कर्नाटक से और जनवरी में महाराष्ट्र से दाल की आवक शुरू हो जाएगी। इसके बाद दाल की कीमतों में गिरावट हो सकती है।


इसके अलावा यहां मटर दाल का उत्पादन 10 प्रतिशत ही होता है, जबकि 90 प्रतिशत बाहर से ही होती है। रूस और कनाडा से दाल मंगाई जाती है। जबकि बुंदेलखंड और कानपुर क्षेत्र में मटर की पैदावार तो है, लेकिन कुल 10 प्रतिशत ही होती है। दलहन कारोबारी सौरभ अग्रवाल के मुताबिक बाजार में अरहर और मटर दाल की खपत सबसे ज्यादा है। मटर का इस्तेमाल दाल से लेकर छोले और बेसन के रूप में होता है।

दालों के मौजूदा खुदरा भाव...

अरहर दाल - 100 से 120 रुपये किलो

मटर दाल - 50 रुपये किलो

मसूर दाल - 80 रुपये किलो

उड़द दाल - 90 से 100 रुपये किलो

चना दाल - 80 रुपये किलो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed