फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The poor condition of link roads is causing pain to the people of 30 villages

Lakhimpur Kheri News: लिंक मार्गों की खस्ता हालत 30 गांवों के लोगों को दे रही दर्द

Thu, 26 Dec 2024 05:41 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 26 Dec 2024 05:41 AM IST
विज्ञापन
The poor condition of link roads is causing pain to the people of 30 villages
.दुलही जाने वाला संपर्क मार्ग। संवाद
निघासन। क्षेत्र में लिंक मार्गों की स्थिति बेहद खराब है। लिंक मार्ग खराब होने से वाहनों से निकलना तो दूर पैदल चलना भी मुश्किल हो रहा है। लिंक मार्गों की बदहाली के चलते करीब 30 गांवों के 40 से 50 हजार परेशान हैं। ग्रामीणों ने सड़काें की मरम्मत कराने की कई बार मांग की, पर कोई सुध नहीं ले रहा।
विज्ञापन

पलिया-निघासन स्टेट हाईवे से जुड़ा दुलही लिंक मार्ग, गौरिया के पास सेमरा जाने वाला मार्ग, रकेहटी से हरीपुरवा और सिसवारा गदियाना मार्ग और बौद्धिया जाने वाला मार्ग खराब होने के कारण निकलना मुश्किल हो रहा है। इन सभी सड़कों को जोड़ने वाले मार्ग 50 हजार की आबादी को प्रभावित कर रहे हैं।
विज्ञापन




लखहा और दुलही मार्ग पर बिखरे हुए हैं पत्थर
लखाही से लखहा और दुलही जाने वाला मार्ग मंडी समिति ने कई साल पहले बनवाया गया था। इसके बाद रास्ते की मरम्मत नहीं हुई, जिसके चलते यहां पत्थर बिखरे हुए हैं। गड्ढे होने के कारण निकलना मुश्किल हो रहा है। पीडब्ल्यूडी को इस मार्ग को बनवाना है। यह लिंक मार्ग नहीं बनने से आठ हजार से अधिक लोग प्रभावित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




सेमरा जाने वाले मार्ग से जुड़े हैं 22 से अधिक गांव
गौरिया के पास सेमरा जाने वाला मार्ग बहुत खराब है। यह मार्ग मंडी समिति ने बनवाया है। यह मार्ग सेमरा, पढ़ुआ, परमोधापुर समेत 22 से अधिक गांवों का लिंक मार्ग है। सड़क पर गड्ढे होने के कारण निकलना मुश्किल हो रहा है। इसके जर्जर होने से कठेरियन पुरवा, डंडूरी, हथियाबोझ आदि गांवों को लोग प्रभावित हो रहे है।



हाईवे से रकेहटी और हरी पुरवा जाने वाला मार्ग बाढ़ आने के कारण पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। इसके चलते हरीपुरवा, बजरंगगढ, दरेरी आदि गांवों के लोगों को निकलने में समस्या आ रही है। बारिश के दिनों में इस मार्ग की हालत और भी खराब हो जाती है। बड़े-बड़े गड्ढों के कारण मरीजों खासकर किसी गर्भवती को लेकर जाने में जान का जोखिम रहता है।



सिसवारा गदियाना से भदुरिहा गदियाना मार्ग पर छेदुई समेत आठ गांव के लोगों का आवागमन है। यह रास्ता बाढ़ में खराब हो गया था, जो अभी तक बन नहीं पाया है। कई बार इसके निर्माण की बात प्रधानों समेत अन्य संबंधित अधिकारियों से की जा चुकी है। बावजूद इसके स्थिति जस की तस है। बारिश में हालात और भी खराब हो जाते हैं।



लोग बोले- सड़क पर पड़े पत्थरों से वाहनों को भी होता है नुकसान
दुलही निवासी संतोष, कपिल और दरेरी निवासी दीपक आदि ने बताया कि सड़कें बनवाने की शिकायत कई बार की गई है, लेकिन अब तक किसी ने नहीं सुना है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क पर पड़े पत्थरों से वाहनों का भी नुकसान होता है। ग्रामीणों ने जल्दी ही सड़कों की मरम्मत कराने की मांग की है।




अलग-अलग विभागों से उनके खराब मार्गों को चिह्नित कराकर शासन को रिपोर्ट भेजी गई है। स्वीकृति मिलने ओर बजट आवंटित होने पर काम शुरू होगा। उम्मीद है कि जल्द ही मार्ग बन जाएंगे। - राजीव निगम, एसडीएम

.दुलही जाने वाला संपर्क मार्ग। संवाद

.दुलही जाने वाला संपर्क मार्ग। संवाद

.दुलही जाने वाला संपर्क मार्ग। संवाद

.दुलही जाने वाला संपर्क मार्ग। संवाद

.दुलही जाने वाला संपर्क मार्ग। संवाद

.दुलही जाने वाला संपर्क मार्ग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed