Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The pontoon bridge is stuck between the PWD and the Irrigation Department

Lakhimpur Kheri News: पीडब्ल्यूडी और सिंचाई विभाग के बीच अटका पैंटून पुल

Mon, 16 Nov 2026 11:04 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Mon, 16 Nov 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
The pontoon bridge is stuck between the PWD and the Irrigation Department
फूलबेहड़ के पचपेड़ी घाट पर शारदा नदी में डाले गए पैंटून। संवाद
लखीमपुर खीरी। शारदा नदी में पानी ज्यादा है या सामान्य, इस सवाल पर लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) और सिंचाई विभाग के दावे अलग-अलग हैं।
विज्ञापन

दोनों विभागों के बीच उलझे इस सवाल का खामियाजा पचपेड़ी घाट के पैंटून पुल से जुड़े 35 गांवों के लोगों को भुगतना पड़ रहा है। एक माह से अधिक समय बीतने के बाद भी पुल चालू नहीं हुआ है और ग्रामीणों को 23 किलोमीटर अतिरिक्त सफर करना पड़ रहा है।
पचपेड़ी घाट का पैंटून पुल 15 अक्तूबर तक चालू होना था, लेकिन निर्धारित समय बीतने के बाद भी आवागमन शुरू नहीं हो सका। पीडब्ल्यूडी का कहना है कि शारदा नदी में पानी अधिक होने से पुल के दोनों किनारों पर रास्ता तैयार नहीं हो पाया। वहीं, सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता करन पाल सिंह के मुताबिक नदी में मौजूदा समय में 13 हजार क्यूसेक पानी है, जो सामान्य है।
विज्ञापन

उन्होंने सवाल उठाया कि अब इससे ज्यादा जलस्तर कम क्या होगा। दोनों विभागों के अलग-अलग तर्कों के बीच पुल चालू होने का इंतजार बढ़ता जा रहा है।
पैंटून पुल शुरू होने से झंडी, निघासन, तिकोनिया, बेलरायां, बिनौरा, सोठियाना और रकेहटी सहित 20 से अधिक गांवों को सीधा रास्ता मिलेगा। वहीं, गूम, पिपरा, टॉपरपुरवा, ग्रंट नंबर-12 और जंगल नंबर-11 सहित 15 से अधिक गांव नदी के इस पार हैं। पुल चालू न होने से दोनों ओर के ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लखीमपुर से ढखरेवा होते हुए निघासन की दूरी 60 किलोमीटर है, जबकि पचपेड़ी घाट होकर यह महज 37 किलोमीटर पड़ती है। पुल नहीं खुलने से लोगों को 23 किलोमीटर अतिरिक्त सफर करना पड़ रहा है। बसों को छोड़कर अन्य सभी वाहनों का आवागमन इसी मार्ग से होता है। सबसे ज्यादा परेशानी गन्ना किसानों को हो रही है। गन्ना सीजन शुरू हो चुका है और पर्चियां आने वाली हैं। ऐसे में किसानों को गन्ना चीनी मिल और क्रशर तक पहुंचाने के लिए लंबा रास्ता तय करना पड़ेगा।
--------------
सूखी नहरों में पानी छोड़ने का सुझाव
ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र की कई सहायक नहरें सूखी पड़ी हैं। ऐसे में शारदा नदी के अतिरिक्त पानी को इन नहरों में डिस्चार्ज करने से नदी का जलस्तर कम होने के साथ किसानों को सिंचाई के लिए पानी मिल सकता है। इससे पैंटून पुल का रास्ता तैयार करने में भी मदद मिलने की संभावना है। हालांकि, नहरों की पानी लेने की क्षमता और इस विकल्प की तकनीकी व्यवहार्यता की पुष्टि जरूरी है।
-----------------

बैराज के फाटक पूरे नहीं खुले हैं। इसकी वजह से शारदा का जलस्तर अधिक है। पीडब्ल्यूडी ने पुल तो खड़ा कर दिया, लेकिन पानी अधिक होने से रास्ता नहीं बन सका।
-जयराम, विलोबानगर
-------------

गन्ना सीजन शुरू हो चुका है, लेकिन मिल जाने का रास्ता नहीं है। पर्चियां भी आने वाली हैं। पुल जल्द चालू नहीं हुआ तो चीनी मिल तक गन्ना पहुंचाना चुनौती होगा।
-मंजीत सिंह, चकलुआ
-------------
पचपेड़ी घाट का पैंटून पुल क्यों नहीं बन पाया, इसकी जानकारी नहीं है। शारदा नदी का जलस्तर मौजूदा समय में 13 हजार क्यूसेक है, जो सामान्य है। अब इससे ज्यादा कम क्या होगा।
-करन पाल सिंह, अधिशासी अभियंता, सिंचाई विभाग
-------------
पैंटून पुल बन चुका है, जो इसी सप्ताह चालू हो जाएगा। शारदा नदी में पानी का स्तर अधिक होने की वजह से थोड़ी दिक्कत आ रही है। दिवाली के बाद काम तेजी से कराया जा रहा है।

-केके झा, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग खंड-1

फूलबेहड़ के पचपेड़ी घाट पर शारदा नदी में डाले गए पैंटून। संवाद

फूलबेहड़ के पचपेड़ी घाट पर शारदा नदी में डाले गए पैंटून। संवाद

फूलबेहड़ के पचपेड़ी घाट पर शारदा नदी में डाले गए पैंटून। संवाद

फूलबेहड़ के पचपेड़ी घाट पर शारदा नदी में डाले गए पैंटून। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed