{"_id":"58b9a3904f1c1ba0648313e4","slug":"the-place-to-place-across-the-district-performance-extracted-procession","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले भर में हुए जगह-जगह प्रदर्शन, निकाले जुलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले भर में हुए जगह-जगह प्रदर्शन, निकाले जुलूस
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
Updated Fri, 03 Mar 2017 11:28 PM IST
विज्ञापन
बवाल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- कई जगह बंद रहा बाजार, आरोपी पर कार्रवाई की मांग
आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने के बाद लखीमपुर शहर में हुए बवाल की आंच जिले भर में फैल गई है। जिले के कई नगर और गांवों में घटना को लेकर विरोध प्रदर्शन हुए। बाजार बंद रहे। कई जगह लोगों ने जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया।
महेवागंज। कर्फ्यू की आंच शहर से सटे कस्बा महेवागंज में भी पहुंची। शुक्रवार को महेवागंज बाजार बंद रहा। लोगों को जरूरत का सामान तक नहीं मिला। पुलिस-प्रशासन की नजरें यहां गड़ी रहीं। पुलिस पेट्रोलिंग कर लोगों को घरों के अंदर रहने की हिदायत देती रही।
मोहम्मदी। नगर के सभी स्कूल, कॉलेज शुक्रवार को बंद कर दिए गए। कुछ बैंकों में लेनदेन हुआ, जबकि ग्रामीण क्षेत्रों की बैंकों में कैश की कमी के चलते लोगों को खाली हाथ लौटना पड़ा। अधिकांश स्कूलों में वार्षिक परीक्षाएं हो रही हैं, लेकिन कर्फ्यू की सूचना पर स्कूूल कॉलेज बंद कर बच्चों को लौटा दिया गया। सुरक्षा व्यवस्था के लिए जामा मस्जिद, तालिब अली चौराहा सहित कई जगह पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन
पलिया में वकीलों का प्रदर्शन
पलियाकलां। पलिया बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने चौकी तिराहे पर पहुंचकर नारेबाजी और प्रदर्शन किया। उन्होंने यहां मुख्यमंत्री का पुतला भी फूंका। इसके बाद उन्होंने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। इधर, भारतीय जनता पार्टी ने भी राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपकर आरोपियों पर रासुका समेत कई मांगें कीं।
व्यापारियों ने बंद कराया बाजार
निघासन। कस्बे के व्यापारियों ने बाजार बंद करके विरोध जताया। व्यापारी कस्बे की दुकानें बंद कराते हुए कस्बे की ढखेरवा झंडी रोड के बाद पलिया रोड पर पहुंचे थे। इसी बीच वहां पहुंचे तहसीलदार व्यापारियों से उलझ गए, इससे नाराज दुकानदार भड़क गए। व्यापारियों को इंस्पेक्टर डीसी मिश्रा ने शांत कराया। व्यापारी चौराहे पर एकत्र हुए और राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा। यहां अशोक चौबिया, दामोदर प्रसाद वर्मा, अशोक तिवारी, युवा भाजपा नेता प्रदीप गुप्ता, ओपी जोशी, पिंटू कनौजिया, राहुल वर्मा, अभिलेख, अनुज, क्षेत्र पंचायत सदस्य पकंज मौर्य, अर्जुन चोपड़ा, प्यारा सिंह, अविनाश दीक्षित, संतोष बाथम, मोनू दीक्षित, सोनू त्रिपाठी, आनंद चतुर्वेदी, पीयूष दीक्षित, रामनरेश, चुन्ना, शिवम पांडे आदि लोग मौजूद रहे।
धौरहरा में भी रहा कर्फ्यू जैसा माहौल
धौरहरा। आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद गुरुवार को धौरहरा क्षेत्र में माहौल गरम हो उठा। विरोध प्रदर्शन के साथ इलाके की सभी दुकानें बंद रहीं। चप्पे-चप्पे पर दंगा निरोधक वाहनों के साथ पुलिस तैनात रही। हिंदू संगठनों के हजारों लोगों ने रामनवमी मंदिर बैठक करने के बाद कस्बे में जुलूस निकालकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। तहसीलदार को ज्ञापन दिया। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष राजीव जायसवाल, रमाशंकर शुक्ल, समालिया प्रसाद मिश्रा, डॉ. मुकेश गुप्ता, भगवती प्रसाद शुक्ल, रामू दीक्षित, सिप्पू निगम, रमाकांत अवस्थी, अवधेश मिश्रा, सुरेंद्र दीक्षित आदि लोग मौजूद थे।
बांकेगंज में स्थित शांतिपूर्ण रही
बांकेगंज। यहां मेन मार्केट के व्यापारियों, पटरी दुकानदारों और संभ्रात नागरिकों ने सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल पेश की। बीती रात मामले को लेकर जिले पर हुए बवाल के बाद व्यापारियों ने संयम से काम लेते हुए टीका-टिप्पणी और अफवाहों पर ध्यान नहीं दिया।
खीरी में कुछ देर बंद रहीं दुकानें बाद में स्थिति सामान्य
खीरी टाउन। लखीमपुर के कर्फ्यू का असर खीरी कस्बे में भी देखने को मिला। सुबह डायल-100 की गाड़ी से एहतियातन एनाउंस हुआ कि अपनी-अपनी दुकानों को बंद कर दें, हालांकि थोड़ी देर के बाद दुकानें खुलने लगीं और सारा दिन स्थित सामान्य रही।
बेलरायां में भी निकला जुलूस
बेलरायां। जिले की स्थिति को देखते हुए बेलरायां में भी बाजार बंद रहा। हिंदू संगठनों ने जुलूस निकालकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। इस दौरान वेद प्रकाश जायसवाल, रमाशंकर पांडेय, स्वतंत्र वर्मा, गिरधारी अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
पड़रिया में किया शांति मार्च
गुलरिया। पड़रिया तुला में बाजार बंद रहा। हिंदू संगठनों ने श्रीबाला जी पावन धाम पर इकट्ठा होकर लखीमपुर में हुई घटनाओं के विरोध में शांति मार्च निकाला और स्थानीय लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। पड़रिया तुला में आवश्यक सेवाओं जैसे मेडिकल स्टोर तथा चाय पान की दुकानें खुली रहीं।
जमीयतुल उलमा ने भाईचारे की अपील की
धौरहरा। इलाके में आपसी भाईचारा बिगड़ने न पाए इसके लिए कस्बे की मरकज मस्जिद में जमीयतुल उलमा ने बैठक कर डीएम को ज्ञापन सौंपा। सभी से अपील की है कि आपसी भाईचारा बनाए रखें। इस दौरान मौलाना यूनुस, मौलाना मुरसलीन, मौलाना कुर्बान, शरीफ अहमद, अमीन खां, मुन्ना पहलवान, जियाउल्ला खां आदि मौजूद रहे।
नमाज में मांगी गईं अमन की दुआ
पलिया नगर समेत मझगईं, नौगवां आदि की मस्जिदों में जुमे की नमाज के बाद जिले में अमन चैन की दुआ की गई। लोगों ने प्रशासन से माहौल खराब करने वाले आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की।
शहर में बवाल से देहात में आम जन रहा सहमा सहमा
लखीमपुर खीरी। सोशल मीडिया में एक वायरल वीडियो होने के बाद शहर में बिगड़ते हालात से देहात भी प्रभावित रहा, लोग अपने घरों से निकले जरूर लेकिन माहौल के खराब होने का डर उनके चेहरे पर साफ नजर आया। भाजपा, भाजयुमो, विहिप, अभाविप, बजरंग दल के पदाधिकारियों ने नगर की सड़कों पर विरोध प्रदर्शन किया। सदर चौराहे पर डीएम के नाम तहसीलदार राजेशचंद्र को ज्ञापन दिया। यहां विजय शुक्ला रिंकू, काशी विश्वनाथ तिवारी, वीरेंद्र वर्मा, तरुण सक्सेना, शिव कुमार बाजपेयी पिंटू, गुरुमुख सिंह, हरद्वार बाजपेयी, मनोज कुमार सक्सेना, शुभम राठी, रामकृष्ण गुप्त, अशोक जोशी, रामशिव तिवारी आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।
सेंट्रल बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों, वकीलों ने तहसील में नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। इस मौके पर नीरज कुमार मिश्र, उमेश गुप्ता, मनोज श्रीवास्तव, लालबिहारी वर्मा, राकेश त्रिपाठी, संदीप अवस्थी, प्रदीप सिंह काजल, रामेंद्र शुक्ला, बच्चा बाबू, सुनीता मिश्रा, संतोष भारती, राजेश गिरि आदि वकील मौजूद रहे।
ममरी। भाजपा के विधान सभा प्रभारी इंद्रजीत यादव ने धैर्य और शांति बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि देशद्रोही लोगों पर रासुका लगना ही चाहिए, लेकिन उत्तेजनावश ऐसा कोई कार्य न करें, जिससे आपसी एकता को खतरा उत्पन्न होता है।
बिजुआ। जिले में बवाल की सूचना पर इलाके में लोग सहमे सहमे रहे। विरोध प्रदर्शन की आशंका के चलते सुबह से ही पुलिस की गाड़ियां सायरन बजाती हुई गश्त करती रहीं।
पड़रिया तुला में सुबह से बंद दुकानें तीन बजे से खुल गईं
बाजार बंद कराने को लेकर गुरुवार रात से ही सोशल मीडिया पर एक अभियान चल रहा था, इसी आशंका के चलते पुलिस सतर्क थी। सुबह पड़रिया तुला में व्यापारियों ने अपनी दुकानें बंद रखीं, साथ ही विरोध स्वरूप कुछ लोग धरने पर बैठे थे, देर शाम तक धरना समाप्त हो गया। घटना के विरोध एवं बवाल की आशंका के चलते सुंदरवल, दाउदपुर, मालपुर, गुलरिया, भीरा और बिजुआ का बाजार आंशिक रूप से बंद रहा। चौकी इंचार्ज अजय शर्मा पड़रिया तुला में ही डटे रहे।
अस्पताल और बैंकों में हो गई अघोषित छुट्टी
बिजुआ। शहर में कर्फ्यू के चलते वाहनों का आना जाना बंद रहा, जिससे बैंक, अस्पताल समेत सरकारी कार्यालय लगभग बंद ही रहे। वृहस्पतिवार शाम तक ऐसी कोई भी सूचना न होने से बैंक के बाहर नोटिस नही लग सकी थी, जिससे शुक्रवार को बैैंक पहुंचे लोग वापस हो गए। गुलरिया चीनी मिल स्थित एसबीआई शाखा पर शहर में कर्फ्यू के चलते कोई भी कर्मचारी नही पहुंच सका, जिससे अधिकारियों को सूचित कर बैंक बंद कर दी गई। उधर अस्पताल और ब्लॉक के कर्मचारी ज्यादातर शहर से आते हैं वह भी नही आ सके, जिससे सरकारी कार्यालय अघोषित रूप से बंद रहा।
लखीमपुर में कर्फ्यू के चलते सिकंद्राबाद में भी बैंक कर्मचारियों के न पहुंच पाने के कारण कस्बे का पंजाब नेशनल बैंक बंद रहा। लेन-देन के लिए आने वाले ग्राहकों को परेशानी का समाना करना पड़ा।