फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The philosophy of Ma Vaishno students

विद्यार्थियों ने किए मां वैष्णो के दर्शन

Mon, 03 Oct 2016 10:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोला गोकर्णनाथ।
अमर उजाला ब्यूरो/गोला गोकर्णनाथ। Updated Mon, 03 Oct 2016 10:54 PM IST
विज्ञापन
The philosophy of Ma Vaishno students
रैली - फोटो : अमर उजाला
28 विद्यालयों के 2875 विद्यार्थियों ने निकाली पदयात्रा, पालिका अध्यक्ष ने किया रवाना
विज्ञापन

नगर के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने पदयात्रा कर बजाज हिंदुस्थान लिमिटेड की पुरानी कॉलोनी स्थित मां वैष्णो दरबार में मां वैष्णो और मां ज्वाला की ज्योति के दर्शन किए। पदयात्रा का शुभारंभ नगर पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी अग्रवाल ने हरी झंडी दिखाकर किया।
मां दुर्गा पूजा समिति एवं विद्यालय प्रबंधक प्रधानाचार्य कल्याण समिति के तत्वावधान में नगर पालिका परिषद से नगर के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने हाथों में स्कूल का बैनर और मां वैष्णो के जयकारे लगाते हुए पदयात्रा शुरू की। नगर के 28 विद्यालयों के 2875 विद्यार्थियों को नगर पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी अग्रवाल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। विद्यार्थियों ने नगर पालिका से सदर चौराहा, खुटार रोड विकास चौराहा होते हुए मां वैष्णो के दरबार तक की पदयात्रा की। जहां विद्यार्थियों ने ऊंची नीची कृृत्रिम पहाड़ियों, गुफा, बर्फीली झील, झूले से होते हुए मां पिंडी और भैरव के दर्शन करने के बाद मां वैष्णो और ज्वाला मां की ज्योति के दर्शन किए। इस मौके पर मुकेश राठी, अंकुश माहेश्वरी, राजेश शुक्ल, सुनील शर्मा, गौरीशंकर यादव, बब्बू अवस्थी, अरुण श्रीवास्तव सहित शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद रहे।
विज्ञापन

पदयात्रा का सदर चौराहे पर विजय माहेश्वरी, अजय गिरि, सुरजनलाल वर्मा, खुटार रोड पर रवि लोहिया, अशोक कनौजिया, बब्बू सक्सेना आदि ने स्वागत कर जलपान कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वैष्णो दरबार के पास बने सांस्कृतिक मंच पर मां दुर्गा पूजा समिति के पदाधिकारियों ने उड़ी में शहीद हुए सैनिकों को दीप जलाकर श्रद्धांजलि देने के बाद सेवानिवृत्त सूबेदार बीके अवस्थी, इंद्रपाल वर्मा, पीके मिश्र को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया है। इस मौके पर महेशचंद उप्रेती, शिवाकांत बाजपेयी, विवक पांडे, अवधेश श्रीवास्तव, शैलेंद्र सक्सेना, अनुज खरे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed