फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The phase of transfers started, the blocks of 21 secretaries changed

तबादलों का दौर शुरू, 21 सचिवों के ब्लॉक बदले

Fri, 17 Jun 2022 11:17 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jun 2022 11:17 PM IST
विज्ञापन
The phase of transfers started, the blocks of 21 secretaries changed
छह एडीओ आईएसबी भी इधर से उधर किए गए
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। तीन साल से अधिक कार्यकाल वाले कर्मचारियों और अधिकारियों के तबादलों का दौर शुरू हो गया है। पंचायत राज विभाग ने कुल कर्मचारियों की संख्या के मुकाबले 10 प्रतिशत यानी 11 सचिवों (ग्राम पंचायत अधिकारी) के तबादले दूसरे ब्लॉकों में किए हैं। वहीं जिला विकास अधिकारी ने भी 10 सचिवों (ग्राम विकास अधिकारी) के ब्लॉक बदले हैं। साथ ही छह एडीओ आईएसबी का कार्यक्षेत्र बदले गए हैं।
डीपीआरओ सौम्य शील सिंह ने बांकेगंज ब्लॉक में तैनात सचिव सतीश चंद्र वर्मा, आसिफ खां को पलिया, बिजुआ ब्लॉक में तैनात सचिव दिनेश कुमार को फूलबेहड़, बेहजम ब्लॉक में तैनात जमालुद्दीन को नकहा, नकहा ब्लॉक से सचिव दुर्गेश नंदिनी को बिजुआ, मोहम्मदी ब्लॉक से सचिव सरदार सिंह राना को बांकेगंज, मोहम्मदी ब्लॉक से सचिव अशोक त्रिपाठी को बेहजम, फूलबेहड़ ब्लॉक से सचिव मतीन अंसारी को नकहा, फूलबेहड़ ब्लॉक से सचिव बिजेंद्र अवस्थी को बांकेगंज, बिजुआ ब्लॉक से सचिव जगदीश प्रसाद को फूलबेहड़ और निघासन ब्लॉक से सचिव प्रमोद कुमार को बांकेगंज भेजा है।
विज्ञापन

वहीं डीडीओ अरविंद कुमार ने लखीमपुर ब्लॉक में तैनात सचिव मोनिका वर्मा को मोहम्मदी, फूलबेहड़ ब्लॉक में तैनात मोहित मिश्रा को बिजुआ, नकहा ब्लॉक से सचिव ललित कुमार यादव को फूलबेहड़, रमियाबेहड़ ब्लॉक से सचिव वीरेश कुमार शर्मा को पलिया, ईसानगर ब्लॉक से सचिव कुलदीप कुमार वर्मा को धौरहरा, पसगवां ब्लॉक से सचिव कुलदीप राठौर को मितौली, पलिया ब्लॉक से सचिव प्रजोत कुमार को लखीमपुर, मोहम्मदी ब्लॉक से सचिव धर्मेंद्र कुमार को गोला, मोहम्मदी ब्लॉक से सचिव सर्वेश कुमार को गोला, ईसानगर ब्लॉक से सचिव अंकित श्रीवास्तव को गोला भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीडीओ ने बताया कि यह तबादले वरिष्ठता क्रम के आधार पर किए गए हैं। इसके अलावा छह एडीओ आईएसबी के ब्लॉक बदले गए हैं, जिसमें नकहा ब्लॉक के एडीओ आईएसबी अनुराग पांडेय को फूलबेहड़ ब्लॉक भेजा गया है। ऐसे ही पसगवां के एडीओ आईएसबी संजीव श्रीवास्तव को बिजुआ, पलिया के एडीओ आईएसबी संजय वर्मा को मोहम्मदी, बिजुआ के एडीओ आईएसबी राजेश शुक्ला को मितौली, फूलबेहड़ के एडीओ आईएसबी वीरेंद्र भट्ट को नकहा, मोहम्मदी के संजय सिंह को पसगवां ब्लॉक में स्थानांतरित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed