{"_id":"6738e8bc68f99a6939057404","slug":"the-path-to-the-dam-on-the-banks-of-sharda-river-has-been-cleared-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1004-133369-2024-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: शारदा नदी के किनारे बांध का रास्ता हुआ साफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: शारदा नदी के किनारे बांध का रास्ता हुआ साफ
विज्ञापन
पलियाकलां। पलिया क्षेत्र को बाढ़ से निजात दिलाने को शारदा नदी के किनारे तटबंध बनवाए जाने के लिए विधायक रोमी साहनी की मुहिम रंग लाई है। शासन ने उनके पत्र को गंभीरता से लेकर सीडब्ल्यूपीआरएस पुणे की अध्ययनकर्ता टीम को यहां बुला लिया है। जिससे शारदा के तटबंध के बनने का रास्ता और भी साफ हो गया है।
पलिया इलाके में इस साल भयंकर बाढ़ आई थी और रेल प्रखंड के साथ पलिया लखीमपुर मार्ग भी कट गया था। इससे मार्ग कई चरणों में बंद रहा था। विधायक रोमी साहनी ने कमिश्नर रोशन जैकब को पत्र देकर शारदा के तटबंध बनाने की मांग की थी। इस पत्र को शासन ने गंभीरता से लेते हुए हमेशा के लिए इस समस्या से निजात दिलाने के लिए तैयारी कर ली है।
बाढ़खंड के अधिशासी अभियंता शारदानगर ने एक पत्र जारी कर कहा है कि पीलीभीत से लेकर पलिया शारदा नदी तक सर्वेक्षण कराए जाने का कार्य पुणे महाराष्ट्र की सरकारी संस्था सीडब्ल्यूपीआरएस को दिया गया है। निरीक्षण व सर्वेक्षण कराने के लिए छह लाख का बजट जारी कर दिया गया है। पत्र से पता चलता है कि पुणे से आने वाली संस्था पीलीभीत से पलिया शारदा नदी तक का निरीक्षण करेगी और एक बड़ी योजना तैयार करेगी , योजना तैयार करने के बाद यहां कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
कई गांवों को मिलेगी समस्या से निजात
बंधा बनने के बाद पलिया से लेकर शारदा तक मार्ग बाढ़ के पानी से निजात पाएगा। साथ ही अतरिया, श्रीनगर, पतवारा समेत दर्जनों गांवों भी बाढ़ मुक्त हो जाएंगे। इससे लाखों लोग कई तरह की मुसीबतों और आर्थिक नुकसान से भी महफूज होंगे।