फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The pain of winter has not reduced in the Terai... chances of rain

Lakhimpur Kheri News: तराई में कम नहीं हुआ सर्दी का सितम... बरसात के आसार

Sun, 31 Dec 2023 12:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 31 Dec 2023 12:42 AM IST
विज्ञापन
The pain of winter has not reduced in the Terai... chances of rain
मौसम। घटते तापमान ने बढ़ाई ठिठुरन। संवाद
लखीमपुर खीरी। कड़ाके की सर्दी से परेशान आमजन को शनिवार को भी राहत नहीं मिली। गलन ने लोगों को घरों में दुबकने पर मजबूर कर दिया। तापमान में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं हुआ, लेकिन सर्द हवाओं से लोग ठिठुरते दिखे। मौसम वैज्ञानिक का कहना है कि रविवार और सोमवार को बरसात होने की पूरी संभावना है।
विज्ञापन

शनिवार को पूरे दिन बादल छाए रहे। सूरज के न निकलने की वजह से ठंड काफी बढ़ गई। ग्रामीण इलाकों में लोगों को दिन में भी वाहनों की लाइटें जलाकर गुजरना पड़ा। शनिवार को अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम नौ डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। हाल यह था कि सुबह के समय हल्की-हल्की बूंदों के रूप में कोहरा गिरता रहा।
विज्ञापन

जब लोग सोकर उठे तो सड़कें भीगी नजर आईं। दो दिन से सूरजन न निकलने से कपड़े भी नहीं सूख पा रहे हैं। ठंड पड़ने के पीछे पहाड़ी इलाकों हो रही बर्फबारी को कारण बताया जा रहा है। आने वाले दिनों में ठंड और गलन के साथ सर्द हवाएं चलने के आसार हैं। एक- दो दिन में बारिश भी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


14 जनवरी तक बंद रहेंगे कक्षा एक से आठ तक के स्कूल
लखीमपुर खीरी। तीन दिनों से पड़ रही ठंड और गलन ने स्कूली बच्चों को परेशान कर रखा है। बच्चों को सर्दी से बचाने के लिए स्कूलों को 14 जनवरी तक के लिए बंद कर दिया है। बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी ने बताया कि सभी परिषदीय, मान्यता प्राप्त स्कूलों के अलावा सीबीएसई, आईसीएससी बोर्ड के सभी स्कूलों में कक्षा एक से लेकर आठ तक के बच्चों के लिए अवकाश घोषित किया गया है। बीएसए ने बताया कि कई बार निजी स्कूल संचालक छुट्टी के बाद भी स्कूल खोल देते हैं। यदि इस बार किसी भी स्कूल के खुलने की शिकायत आई तो स्कूल संचालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। संवाद

मौसम। घटते तापमान ने बढ़ाई ठिठुरन। संवाद

मौसम। घटते तापमान ने बढ़ाई ठिठुरन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed