फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The pagoda resonated with Har Har Mahadev

हर-हर महादेव से गूंज उठे शिवालय

Mon, 26 Jul 2021 12:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jul 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
The pagoda resonated with Har Har Mahadev
शिवभक्तों ने मंदिरों में किया जलाभिषेक, कांवड़ियों के जत्थे रास्ते में रोककर दर्शन कराकर लौटाए
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। रविवार से सावन की शुरूआत हो गई। सावन के पहले दिन शिव मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धालुओं ने विधि विधान से पूजन कर फल, फूल, बेलपत्र, धूतरा आदि अर्पित कर हर हर महादेव के जयकारे लगाए।
सावन माह के पहले दिन शहर जंगलीनाथ एवं भुईफोरवानाथ मंदिर में सुबह से ही भक्त पहुंचने लगे। श्रद्धालुओं ने मंदिर में जलाभिषेक कर विधि विधान से पूजन कर फल फूल अर्पित किए। इसी तरह दिन भर मंदिरों में भक्तों का पहुंचाना जारी रहा। मंदिर प्रशासन सभी को कोविड प्रोटोकॉल का पालन कर दर्शन के लिए प्रेरित करता रहा।
विज्ञापन

गोला गोकर्णनाथ। सोमवार के पहले दिन छोटी काशी में शिवभक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धालुओं ने तीर्थ में स्नान कर मंदिर जाकर जलाभिषेक किया। उधर, पहले दिन भोलनाथ के दर्शन कर जलाभिषेक की मंशा लेकर पहुंचे बहराइच के कांवड़ियों को स्थानीय प्रशासन ने कोनैठिया के पास रोककर कोविड प्रोटोकॉल के तहत जलाभिषेक कर पूजन करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार पांडे ने बताया कि कावड़ियों के जत्थे में करीब 20 भक्त थे। इन सभी को कोविड प्रोटोकॉल का पालन कराते हुए सामान्य दर्शन करवाए गए। इसके बाद कांवड़ियों का जत्था अपने घर बहराइच रवाना हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed