फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The overall construction of roads in villages hit brakes

समग्र ग्रामों में सड़कों के निर्माण पर लगा ब्रेक

Mon, 22 Feb 2016 07:10 PM IST
अमित गुप्ता/लखीमपुर खीरी।
अमित गुप्ता/लखीमपुर खीरी। Updated Mon, 22 Feb 2016 07:10 PM IST
विज्ञापन
The overall construction of roads in villages hit brakes
सपा सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं में शुमार डॉ राम मनोहर लोहिया समग्र ग्राम विकास योजना की गति कुंद पड़ गई है। मेट्रो की ओर दौड़ लगा रही सरकार की प्राथमिकताओं में गांव की सड़कें शायद पीछे छूट गई हैं। इस योजना के तहत वर्ष 2015-16 में चयनित 39 में से 10 गांवों में 19.82 किमी सड़क बनाए जाने का लक्ष्य है, जिसके सापेक्ष अब तक 950 मीटर ही सड़क बनाई गई है। कार्यदायी पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों के मुताबिक बजट न मिलने से सड़कों का निर्माण कार्य बंद करना पड़ा है।
विज्ञापन

गांवों के विकास में पहली सीढ़ी यानी सड़क से ही सरकार का ध्यान हट गया है। खीरी में समग्र गांवों में सड़क निर्माण कार्य की प्रगति को देखकर ऐसा ही माना जा सकता है, क्योंकि 11 माह बीतने को हैैं लेकिन एक किमी सड़क नहीं बनाई जा सकी है। 10 समग्र गांवों में 19.82 किमी सड़क निर्माण का लक्ष्य तय है, जिसके निर्माण की जिम्मेदारी कार्यदायी पीडब्ल्यूडी विभाग के प्रांतीय खंड, निर्माण खंड 1 और निर्माण खंड 3 को मिली है। इसमें प्रांतीय खंड को 4.27 किमी, निर्माण खंड 1 को 11.50 किमी और निर्माण खंड 3 को 4.05 किमी सड़क  बनानी है, जिसके लिए 11 करोड़ 36 लाख 38 हजार रुपये की आवश्यकता थी। अब तक सरकार से तीनों निर्माण संस्थाओं को दो करोड़ 47 लाख 72 हजार रुपये ही मिले हैं, जिससे 950 मीटर सड़क की बनाई जा सकी है। इससे तीन गांव ही संतृप्त हो सके हैं, जबकि सात गांवों में सड़क निर्माण होना शेष है। विभागीय आंकड़ों के मुताबिक सात गांवों में 18.87 किमी सड़क निर्माण कराया जाना है, जिसके लिए आठ करोड़ 88 लाख 66 हजार रुपये की जरूरत है। धनराशि की बावत विभाग ने उच्चाधिकारियों से कई बार मांग भी की, लेकिन इसके बावजूद मामले पर संज्ञान नहीं लिया जा रहा।
विज्ञापन


प्रांतीय खंड की प्रगति रह गई शून्य!
पीडब्ल्यूडी के प्रांतीय खंड को लाख 96 हजार धनराशि शासन से उपलब्ध कराई जा चुकी है, जिसे शत प्रतिशत खर्च भी किया जा चुका है। इसके बावजूद इनकी प्रगति शून्य ही रह गई है, क्योंकि प्राप्त धनराशि से सिर्फ पत्थर ही डलवाया गया है। जबकि उस पर तारकूल आदि कार्य शेष है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुल डिमांड के सापेक्ष प्राप्त हुई 2.47 करोड़ की लागत से 950 मीटर सड़क कार्य कराया गया है। धनराशि प्राप्त होते ही कार्य फिर शुरू करा दिया जाएगा।
-अजय शंकर सिंह, अधिशासी अभियंता, प्रांतीय खंड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed