फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The other 10 per cent of the district are being cut off Prvesarthion

दूसरे जिले के प्रवेशार्थियों के 10 फीसदी अंक कटेंगे

Wed, 08 Jul 2015 06:23 PM IST
पलियाकलां
पलियाकलां Updated Wed, 08 Jul 2015 06:23 PM IST
विज्ञापन
The other 10 per cent of the district are being cut off Prvesarthion
श्री गुरुगोविंद सिंह जी महाराज राजकीय महाविद्यालय में दूसरे जनपद से इंटर कर प्रवेश पाने के इच्छुक छात्र छात्राओं के लिए बुरी खबर है। महाविद्यालय प्रबंधन मेरिट लिस्ट में उनके इंटर मीडियट अंकों में दस प्रतिशत की कटौती करेगा। यह फैसला एसडीएम के साथ हुई महाविद्यालय प्रबंधन की बैठक में किया गया। इसके साथ ही प्रवेश को लेकर अन्य बिंदुओं पर भी चर्चा हुई।
विज्ञापन

एसडीएम शादाब असलम बुधवार को राजकीय महाविद्यालय पहुंचे और उन्होंने यहां प्रवेश में मेरिट लिस्ट में गैर जनपद के पास आउट प्रवेशार्थियों पर चर्चा की। बता दें कि गैर जनपद के प्रवेशार्थियों के अंक काफी ज्यादा है जिससे उनका प्रतिशत अच्छा होता है। इसके चलते स्थानीय कॉलेजों से इंटर करने वाले राजकीय महाविद्यालय में प्रवेश पाने से वंचित रह जाते हैं। इसको लेकर राजकीय महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ. आरआर राजपूत से उनकी वार्ता हुई। जिसमें तय किया गया कि गैर जनपद से इंटर कर आए प्रवेशार्थियों के मेरिट में दस प्रतिशत अंक की कटौती की जाएगी। बैठक में राजकीय महाविद्यालय के अन्य प्राचार्य भी शामिल रहे।
विज्ञापन

प्रवेश पाने के इच्छुक छात्र छात्राओं के लिए एक और मौका
राजकीय महाविद्यालय में प्रवेश पाने के इच्छुक छात्र छात्राओं के लिए एक और मौका  दिया गया है। शनिवार के दिन जिला सहकारी बैंक में बीए प्रथम वर्ष के प्रवेश फार्मों की बिक्री होगी और सोमवार को इसे भरकर जमा करना होगा। इसके बाद ही मेरिट तैयार की जाएगी। बता दें कि प्रवेश फार्मों का वितरण बंद हो गया था जिसके चलते तमाम छात्र छात्राएं प्रवेश पाने से वंचित हो रहे थे और उन्होंने एसडीएम समेत महाविद्यालय प्रबंधन से प्रवेश फार्म वितरण की तारीख बढ़ाए जाने की मांग की थी। इसी मांग को देखते हुए यह फैसला किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रवेश के लिए इच्छुक छात्र छात्राओं में खुशी की लहर
प्रवेश फार्म शनिवार को फिर से बांटे जाने की खबर से उन छात्र छात्राओं में खुशी की लहर दौड़ गई है जो प्रवेश तो लेना चाह रहे थे लेकिन फार्मों का वितरण बंद होने से उन्हें मायूसी का शिकार होना पड़ा था। उन्होंने इसके लिए एसडीएम और महाविद्यालय प्रबंधन का आभार व्यक्त किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed