फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The objective is to provide free justice to the poor and the weak: Additional District Judge

गरीबों और कमजोरों को मुफ्त न्याय दिलाना है उद्देश्य : अपर जिला जज

Tue, 11 Nov 2025 12:05 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Tue, 11 Nov 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
The objective is to provide free justice to the poor and the weak: Additional District Judge
​शिविर को संबो​धित करते अपर जिला जज वीरेंद्र नाथ पांडेय। स्रोत : आयोजक - फोटो : टूंडला में पत्रकारों से वार्ता करते विधायक प्रेमपाल सिंह धनगर संवाद
लखीमपुर खीरी। विधिक सेवा दिवस के अवसर पर रविवार को मनु लाॅ काॅलेज में आयोजित शिविर में अपर जिला जज व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव वीरेंद्र नाथ पांडेय ने लोगों को कानून के प्रति जागरूक किया और प्राधिकरण द्वारा प्रदान की जाने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 1987 में स्थापित यह प्राधिकरण गरीबों, कमजोरों और मजलूमों को मुफ्त कानूनी सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बनाया गया था। प्राधिकरण के माध्यम से गरीबों को उनके मुकदमों में मुफ्त पैरवी के लिए अधिवक्ता उपलब्ध कराए जाते हैं।
विज्ञापन

शिविर का संचालन अधिवक्ता मो सईद खान ने किया। अधिवक्ता लेखराम, आशीष पटेल, सौरभ त्रिपाठी, अरविंद मिश्रा और मनीषा मिश्रा ने भी उपस्थित लोगों को कानूनी अधिकारों और विधिक सहायता के बारे में मार्गदर्शन दिया। कालेज प्रवक्ता संदीप वर्मा ने सभी का आभार जताया। जिला कारागार में दूसरा शिविर आयोजित किया गया, जहां बंदियों को प्राधिकरण की कानूनी सुविधाओं और संविधान की धारा 14, 21 व 39ए के बारे में जानकारी दी गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed