{"_id":"690e349bf1a6ea63e3099db9","slug":"the-number-of-free-roaming-rhinos-in-dudhwa-has-increased-to-six-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-160490-2025-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: दुधवा में स्वच्छंद विचरण करने वाले गैंडों की संख्या हुई छह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: दुधवा में स्वच्छंद विचरण करने वाले गैंडों की संख्या हुई छह
Fri, 07 Nov 2025 11:34 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Fri, 07 Nov 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
पलियाकलां। दुधवा नेशनल पार्क में गैंडों का कुनबा लगातार बढ़ता जा रहा है। इसका अंदाजा इस बात से ही लगाया जा सकता है कि दुधवा में हाल ही में रिद्धि नामक मादा गैंडा ने एक शिशु को जन्म दिया है। इससे पहले दीपिका नाम की मादा गैंडा भी एक बच्चे को इसी क्षेत्र में जन्म दे चुकी है।
दुधवा नेशनल पार्क में गैंडों के लिए अलग-अलग दो फेज चलाए जा रहे हैं। स्वच्छंद रूप से विचरण करने के लिए पार्क प्रशासन ने तीन मादा एवं एक नर गैंडा सहित कुल चार गैंडों को छोड़ा था। इसमें विश्व गैंडा दिवस पर अपना नवीन नाम पाने वाली रिद्धि नामक मादा गैंडा ने एक नवजात शिशु को जन्म दिया था। इससे पूर्व स्वच्छंद विचरण करने वाली मादा गैंडा दीपिका ने भी एक शिशु को जन्म दिया और अब रिद्धि के इस बच्चे के चिन्हित हो जाने के उपरांत स्वच्छंद विचरण कर रहे गैंडों की संख्या बढ़कर छह हो गई है।
दुधवा में गैंडों की कुल संख्या पहुंची 52
दक्षिण सोनारीपुर रेंज स्थित सलूकापुर प्रथम गैंडा पुनर्वास केंद्र में 41, बेलरायां रेंज की द्वितीय गैंडा क्षेत्र में पांच, जबकि स्वच्छंद विचरण करने वाले छह गैंडों समेत दुधवा में गैंडों की संख्या कुल 52 पहुंच गई है।
विज्ञापन
वर्जन
दुधवा में बेहतर देखभाल और घास प्रबंधन में हुए कार्यों को लेकर गैंडों के लिए यह बेहतर होता जा रहा है। ऐसे में यहां गैंडे भी बेहतर तरीके से फलफूल रहे हैं और अपना कुनबा भी बढ़ा रहे हैं।
जगदीश आर, डिप्टी डायरेक्टर, दुधवा नेशनल पार्क