फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The newly married couple got the blessings of Shagun.

Lakhimpur Kheri News: नवविवाहित दंपती को मिला शगुन का आशीर्वाद

Tue, 11 Jul 2023 11:25 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jul 2023 11:25 PM IST
विज्ञापन
The newly married couple got the blessings of Shagun.
नवविवाहिता के शगुन किट देती सीएचओ
लखीमपुर खीरी। जिले भर में मंगलवार को विश्व जनसंख्या दिवस मनाया गया। इसको लेकर महिला अस्पताल से लेकर सीएचसी पीएचसी एवं हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर आशीर्वाद अभियान का आगाज हुआ। बारिश के चलते पहले दिन जिले भर में 49 नवविवाहित दंपती को ही शगुन किट दी जा सकी।
विज्ञापन

एसीएमओ डॉ. अश्वनी कुमार ने बताया कि जनसंख्या नियंत्रण पखवाड़ा के तहत 11 से 24 जुलाई तक आशीर्वाद अभियान चलेगा। इसमें नवविवाहित दंपती को परिवार नियोजन के बारे में जानकारी देकर इसके लाभ बताए जाएंगे। साथ ही पिछले एक वर्ष में जिन लोगों का विवाह हुआ है उन दंपती को चिह्नित कर शगुन किट उपलब्ध कराई जाएगी। पहले दिन केंद्र पर आने वाले सभी नवविवाहित दंपती को परिवार नियोजन के लिए बास्केट ऑफ च्वाइस की जानकारी देकर 49 शगुन किट वितरित की गई। 31 जुलाई तक किट का वितरण किया जाना है।
विज्ञापन

शगुन किट
परिवार नियोजन प्रबंधक पद्माकर त्रिपाठी ने बताया कि शगुन किट में शृंगार सामग्री के साथ दैनिक जरूरत का सामान एवं परिवार नियोजन के साधन हैं। साथ ही चिकित्सा परिवार कल्याण मंत्री का संबोधन पत्र, विवाह पंजीकरण फार्म, जूट की थैली, दो रूमाल, शीशा, नेलकटर, छाया साप्ताहिक गोली, आपातकालीन गर्भ निरोधक गोली और गर्भावस्था जांच किट है। उन्होंने बताया कि इसका उद्देश्य है कि दंपती शादी के बाद पहला बच्चा कम से कम दो साल बाद प्लान करें और दूसरे बच्चे में तीन साल का अंतर रख सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed