फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The mutilated body of a youth missing for three days was found in a field

Lakhimpur Kheri News: तीन दिन से लापता युवक का खेत में मिला क्षत-विक्षत शव

Sat, 18 Jul 2026 11:38 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sat, 18 Jul 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
The mutilated body of a youth missing for three days was found in a field
अनिल कुमार। फाइल फोटो - फोटो : 1
ममरी। हैदराबाद थाना क्षेत्र के गांव झाऊपुर के पश्चिम प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के समीप जयप्रकाश शर्मा के गन्ने के खेत में शनिवार सुबह एक युवक का क्षत-विक्षत शव मिलने से सनसनी फैल गई। कपड़ों के आधार पर उसकी पहचान अनिल (35) पुत्र जुगल किशोर उर्फ पांडा निवासी ग्राम तूलमेलगंज, थाना हैदराबाद के रूप में हुई है। आशंका है कि युवक की मौत तीन दिन पूर्व बाघ के हमले में हुई है।
विज्ञापन

परिवार वालों के मुताबिक, अनिल 16 जुलाई को बाजार जाने की बात कहकर घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं आया। शव मिलने के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे थानाध्यक्ष सुनील मलिक ने शव को सील कर पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

सीओ गोला महक शर्मा ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed