फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The murder of the watchman posted in the degree college by beating him with a stick

डंडे से पीटकर डिग्री कॉलेज में तैनात चौकीदार की हत्या

Wed, 09 Mar 2022 01:34 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 09 Mar 2022 01:34 AM IST
विज्ञापन
The murder of the watchman posted in the degree college by beating him with a stick
संतराम (फाइल फोटो)
बेटे की तहरीर पर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
विज्ञापन

डिग्री कॉलेज परिसर में खून से लथपथ मिला शव, खून से सना डंडा भी बरामद
फरधान (लखीमपुर खीरी)। थाना क्षेत्र के सकतापुर गांव के पास स्थित एक डिग्री कॉलेज में बतौर चौकीदार काम कर रहे चौकीदार संतराम (62) की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मंगलवार सुबह शव कॉलेज के परिसर में खून से लथपथ मिला। पास में ही एक खून से सना डंडा भी बरामद हुआ है। बेटे की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
मंगलवार की सुबह 7 बजे के करीब लखीमपुर गोला मार्ग पर स्थित गिरजा दयाल राजेंद्र बाजपेयी महाविद्यालय के परिसर में सकतापुर गांव निवासी चौकीदार संतराम 62 वर्ष का खून से लथपथ शव मिला। परिजन को जानकारी उस वक्त हुई जब संतराम के घर न पहुंचने पर बेटा दीपक (35) उनका पता लगाने के लिए महाविद्यालय पहुंचा। पिता को लहूलुहान अवस्था में देखकर उसके होश उड़ गए। मृतक के पुत्र दीपक ने बताया कि उसके पिता संतराम कई वर्षों से महाविद्यालय में चौकीदार की नौकरी करते थे।
विज्ञापन

बताया कि वह रोज शाम छह बजे से लेकर सुबह सात बजे तक नाइट ड्यूटी करते थे। हमेशा की तरह सोमवार शाम भी वह महाविद्यालय में ड्यूटी करने के लिये गए थे, लेकिन मंगलवार सुबह 7 बजे तक वह घर नहीं लौटे तो परिजन चिंतित हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेटे दीपक ने बताया कि अपने पिता की तलाश करते हुए वह महाविद्यालय पहुंचा था, जहां पर खून से लथपथ उनका शव देखा। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिये भेज दिया। छानबीन के दौरान मौके से पुलिस ने खून से सना डंडा भी बरामद किया है। उधर, एसपी संजीव सुमन, एएसपी अरुण कुमार सिंह, सीओ सिटी अरविंद वर्मा ने भी मौका मुआयना किया और मामले में प्रभारी निरिक्षक राकेश सिंह यादव को रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दिये। पुलिस ने मृतक संतराम के बेटे दीपक की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।
जान बचाने के लिए हत्यारों से संतराम ने किया होगा संघर्ष
संतराम की हत्या के बाद जहां शव पड़ा मिला, उस जगह पर मिट्टी ताजी रगड़न बनी थी। शव से चंद कदम दूर दोनों चप्पल पड़े थे। वहीं सिर के पास खून से सना तीन से चार फीट का लंबा मोटा डंडा भी पड़ा मिला। इसके अलावा पास में ही एक टूटा हुआ टाला और एक प्लास भी पड़ा मिला है। घटनास्थल को देखकर लगता है कि हत्यारों से संतराम ने कुछ देर संघर्ष किया होगा। उधर, फल काटने वाला चाकू भी कमरे के बंद गेट पर मिला है। मौके पर डॉग स्कॉयड टीम ने भी पहुंचकर इलाके की छानबीन की, जबकि फिंगर एक्सपर्ट टीम ने घटनास्थल के फिंगर प्रिंट भी लिए।
कहीं कोई राजदार तो नहीं थे संतराम
फरधान। संतराम की हत्या के बाद जिस तरीके से मौके से साक्ष्य बरामद हुए हैं, उससे आशंका है कि जरूर संतराम के पास कोई राज होगा, जिसे छिपाने के लिए उसकी हत्या की गई है। यहां बता दें कि महाविद्यालय में बीते दिनों एक जनरेटर चोरी चला गया था, जिसका आजतक खुलासा नहीं हो सका है। आशंका जताई जा रही है कि कहीं इसे चुराने वालों को संतराम जान तो नहीं गया था।
गांव वाले बताते हैं कि संतराम बहुत सीधा व्यक्ति था। उसकी किसी से दुश्मनी भी नहीं थी। महाविद्यालय में बिना चोरी हुए ही केवल उसकी हत्या हुई है। ग्रामीणों के अनुसार, पत्नी के निधन के बाद अपने दोनों पुत्रों दीपक कुमार और छोटे के साथ खुशी से रह रहा था। जीवन यापन के लिए महाविद्यालय में चौकीदार की नौकरी करता था। संतराम के पुत्र दीपक के अनुसार, उसकी और उसके पिता की किसी से कोई ऐसी दुश्मनी भी नहीं थी कि ऐसी घटना हो सके। घटना के बार पूरे परिवार को रो रोकर बुरा हाल है।
ग्रामीणों ने बताया कि इस महाविद्यालय का एक जनरेटर कुछ महीने पहले चोरी हो गया था। उस समय भी संतराम ही चौकीदार था, जिसका खुलासा आज तक नहीं हो सका है। कहीं संतराम जनरेटर की चोरी करने वालों को तो नहीं जान गया था, जिसकी वजह से उसकी हत्या की गई हो।

एसपी संजीव सुमन ने बताया कि ब्लाइंड मर्डर है। दो-तीन सुराग मिले हैं, जिन पर पुलिस काम कर रही है। मामले में अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज हुई है। जल्द ही मामले का खुलासा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed