{"_id":"627fffb81bd59310734cd3ec","slug":"the-murder-of-the-elderly-sleeping-in-mitouli-then-the-woman-was-beaten-to-death-in-mohammadi-lakhimpur-news-bly484871958","type":"story","status":"publish","title_hn":"मितौली में सोते हुए बुजुर्ग की हत्या तो मोहम्मदी में महिला को पीटकर मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मितौली में सोते हुए बुजुर्ग की हत्या तो मोहम्मदी में महिला को पीटकर मार डाला
विज्ञापन
बाग में सोते बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या
मितौली। थाना क्षेत्र के पियरा जमुनहिया गांव में बाग में सो रहे एक बुजुर्ग की शुक्रवार की रात में गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या का कारण जमीन का विवाद बताया जा रहा है। मामला दो समुदायों के बीच का होने के कारण तनाव के चलते गांव में पीएसी तैनात कर दी गई है।
गांव पियरा जमुनहिया निवासी 73 वर्षीय शब्बीर गाजी शुक्रवार रात गांव के पास ही बाग में झोपड़ी में सो रहे थे। सुबह उनका पुत्र हयात जब बाग में गया तो पिता का शव खून से लथपथ चारपाई पर पड़ा मिला। शब्बीर की पीठ में गोली लगने के निशान थे। पिता का शव खून से लथपथ देख बेटे के होश उड़ गए और वह चीखने लगा। मौके पर काफी लोग जमा हो गए।
परिजन जमीन के विवाद के चलते गांव के ही कुछ लोगों पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। जिस जमीन का विवाद बताया जा रहा है उस एक बीघा जमीन पर शब्बीर का कई दशकों से कब्जा बताया जा रहा है। एएसपी एके सिंह, सीओ अभय प्रताप मल्ल व थानाध्यक्ष सुनीत कुमार पुलिस के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और लोगों से पूछताछ की। वहीं परिजन का रो-रोकर बुरा हाल था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल परिजन ने अभी तक कोई तहरीर पुलिस को नहीं दी है।
विज्ञापन
जमीन के लालच में बुजुर्ग महिला की डंडे से पीट-पीटकर हत्या
मोहम्मदी। कोतवाली क्षेत्र के गांव भवानीपुर में शुक्रवार रात को घर में अकेली सो रही 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। दामाद ने अपने सगे साढू़ पर सास की पिटाई कर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
बैदा गांव निवासी फूलचंद ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी सास भवानीपुर निवासी 70 वर्षीय बिटाना अपने बाग में बने मकान में अकेली रहती थी। उनके कोई लड़का नहीं था। उनके नाम तीन बीघा जमीन थी। शनिवार सुबह उसने घर जाकर देखा तो उसकी सास बिटाना पास ही सुरेश के खेत में मृत पड़ी मिलीं।
फूलचंद्र ने अपने साढू़ हरिहरपुर गांव निवासी राकेश पर जमीन के लालच में रात में बांस के डंडे से मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा है। फूलचंद की तहरीर पर पुलिस ने राकेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
प्रभारी निरीक्षक अंबर सिंह ने बताया कि भवानीपुर में बिटाना की हत्या उसके दामाद राकेश ने डंडे से मारपीट कर दी है। पास के गांव बैदा निवासी दूसरे दामाद फ़ूलचंद ने अपने साढू़ के खिलाफ हत्या करने के मामले मे तहरीर दी है, इस पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।