फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The Municipal Council will spend 30 lakhs on the historic teal fair of Gola

गोला के ऐतिहासिक चैती मेले पर नगर पालिका परिषद खर्च करेगी 30 लाख

Mon, 04 Apr 2022 11:58 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 04 Apr 2022 11:58 PM IST
विज्ञापन
The Municipal Council will spend 30 lakhs on the historic teal fair of Gola
गोला गोकर्णनाथ। नगर पालिका परिषद की बोर्ड बैठक में सोमवार को ऐतिहासिक चैती मेले का बजट निर्धारित कर वर्ष 2022-23 का अनुमानित बजट पेश किया गया। बैठक में चैती मेले की रूपरेखा तय की गई। नगर पालिका परिषद के सभागार में पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी अग्रवाल की अध्यक्षता और ईओ की मौजूदगी में प्रधान लिपिक राजेश बाजपेई ने बोर्ड बैठक की कार्यवाही शुरू की।
विज्ञापन

कोविड-19 महामारी काल में दो वर्ष ऐतिहासिक चैती मेला नहीं लग सका। इसलिए वर्ष 2022-23 के ऐतिहासिक चैती मेले को सजाने में नगर पालिका परिषद कोई कोर कसर बाकी नहीं रखना चाहती। बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक चैती मेले के 30 लाख रुपये का बजट पास किया गया। बोर्ड बैठक में वर्ष 2022-23 का चौबीस करोड़ ग्यारह लाख तीस हजार रुपये का अनुमानित बजट पेश किया गया।
विज्ञापन

पालिका अध्यक्ष और पालिका सदस्यों ने विचार-विमर्श कर चैती मेले की 18 दिवसीय कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की। नगर पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी अग्रवाल ने मेले में विशेष सफाई व्यवस्था बनाए रखकर मेले में सहयोग की अपील की। नगर के सभी वार्डों में मरम्मत कार्य कराने, नगर के सभी शौचालय ठेके पर देने, कार्यालय में नया मीटिंग हाल बनवाने, एंबुलेंस क्रय करने का प्रस्ताव स्वीकृत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सदस्य पंकज गुप्ता ने नगरपालिका के सामुदायिक शौचालय की साफ सफाई के लिए टेंडर या प्राइवेट कर्मचारी नियुक्त करने और वार्ड में पौराणिक कुएं के सुंदरीकरण, पालिका सदस्य प्रतिनिधि कफील अहमद ने हमीद मार्केट की पूरी रोड के उच्चीकरण, दोनों और नाला निर्माण कराने, जमाल अहमद राइन ने अपने वार्ड में मार्ग निर्माण, पाइपलाइन डलवाने, आनंद सोनी ने मोहल्ला मुन्नू गंज में होलिका स्थल के निकट तालाब को कब्जा मुक्त कराने का प्रस्ताव दिया।

इस मौके पर सफाई एवं खाद्य निरीक्षक संदीप कुमार वर्मा, पालिका सदस्य नानकचंद वर्मा, वीरेंद्र कुमार, मीरा उर्फ फातिमा, रेनू भारती, शशिप्रभा तिवारी, सौरभ तिवारी, ममता कटियार, कृष्णकुमार उर्फ हरिओम वर्मा, पंकज गुप्ता, पियूश मिश्र, सुशील कश्यप, हुस्ना, राजेश वर्मा, अचल अवस्थी, आशीष अवस्थी, राजेश गुप्ता, रचना जायसवाल, गुड़िया, सचिन गुप्ता, अंकुश माहेश्वरी, रामकिशोर बाल्मीकि, राजेश प्रजापति आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed