फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The morning was wrapped in fog, there was relief in the afternoon

Lakhimpur Kheri News: कोहरे की चादर में लिपटी रही सुबह, दोपहर में मिली राहत

Thu, 15 Jan 2026 11:14 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Thu, 15 Jan 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
The morning was wrapped in fog, there was relief in the afternoon
बृहस्पतिवार को सुबह फिर छाया घना कोहरा, गोला रोड पर जाते लोग। संवाद
लखीमपुर खीरी। मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है। बीते करीब पांच दिनों से सुबह से ही धूप के दर्शन हो रहे थे, लेकिन बृहस्पतिवार को मौसम ने फिर से करवट बदली। सुबह घना कोहरा छाया रहा। हालांकि 12 बजे करीब सूरज ने दर्शन दिए तो लोगों को कुछ राहत मिली।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 23 डिग्री, जबकि न्यूनतम पारा 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जिले में सुबह घने कोहरे की चादर छाई रही। कोहरे के कारण सड़कों पर दृश्यता बेहद कम हो गई, जिससे वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

कोहरे के चलते कई स्थानों पर यातायात की रफ्तार थम सी गई। वाहन चालक हेडलाइट और फॉग लाइट जलाकर बेहद सतर्कता से वाहन चलाते दिखे।

ग्रामीण इलाकों में खेतों और गलियों में घना कोहरा छाया रहा, जिससे ठंड का असर और बढ़ गया। सुबह के समय ठंडी हवाओं ने लोगों को कंपकंपाने पर मजबूर कर दिया। लोगों को ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा लेना पड़ा। हालांकि, दोपहर होते-होते मौसम ने करवट ली। धूप निकलने से लोगों को कोहरे और ठंड से कुछ राहत मिली। वहीं मौसम विभाग ने शुक्रवार से तीन दिनों के लिए जिले में ऑरेंट अलर्ट जारी कर अत्यधिक घने कोहरे को लेकर अनुमान जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed