फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The Monday market of Kheri is famous as Mini Aminabad

Lakhimpur Kheri News: मिनी अमीनाबाद के नाम से प्रसिद्ध है खीरी की सोमवारी बाजार

Mon, 22 Dec 2025 11:09 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Mon, 22 Dec 2025 11:09 PM IST
विज्ञापन
The Monday market of Kheri is famous as Mini Aminabad
गोलू कश्यप
लखीमपुर खीरी। शहर के कपूरथला स्थित पुराने एसपी बंगले में हर सोमवार को बाजार लगती है, जो लखनऊ के अमीनाबाद के नाम से प्रसिद्ध है। यहां हर तरीके की जरूरत का सामान कम दाम में मिलता है।
विज्ञापन

यहां पर आसपास के गांवों से सैकड़ों की संख्या में लोग खरीदारी के लिए पहुंचते हैं। हर सोमवार को इस बाजार में पांच से आठ लाख रुपये का कारोबार होता है। सप्ताह के पहले दिन लगने वाली बाजार का लोगों को बेसब्री के साथ इंतजार रहता है। सुबह दुकानें लगने के साथ ही एकाएक ग्राहकों की भीड़ जुटनी शुरू हो जाती है, जो देर शाम तक बढ़ती जाती है। इस बाजार में एक हजार से अधिक ग्राहक खरीदारी के लिए पहुंचते हैं।
विज्ञापन

सोमवारी बाजार में घरेलू जरूरत का सारा सामान उपलब्ध रहता है। कपड़े, जूते के अलावा अन्य तमाम सामान मुख्य बाजार से कम दामों में मिल जाता है। खरीदारी करने आए रामापुर निवासी रोशन ने बताया कि सर्दी के मौसम में इस बाजार में काफी अच्छे गर्म कपड़े उपलब्ध हैं। बाजार में जो जैकेट 1500 रुपये की कीमत में मिलती है, वही जैकेट 800 से लेकर 1200 रुपये के बीच में मिल जाती है। यहां पर कारोबार करने वाले व्यापारी दिल्ली, लखनऊ, बनारस आदि जगहों से सामान लाकर बिक्री करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बाजार में खरीदारी करने वालों में सबसे अधिक संख्या महिलाओं की रहती है। चूड़ियों से लेकर मेकअप आदि सामान की कई दुकानें सजती हैं। सूट, दुपट्टे, स्कार्फ, स्वेटर आदि भी कम दाम में उपलब्ध हैं।
महेवागंज के समीप एक गांव निवासी रश्मि ने बताया कि महीने में वह दो बार इस बाजार में आती हैं और जरूरत का तमाम सामान लेकर जाती हैं। इस बाजार में बिकने वाला ज्यादातर सामान अच्छा निकलता है।

एक दिन के लिए दूर से आते हैं व्यापारी
सप्ताह में एक बार लगने वाली सोमवारी बाजार में शहर के अलावा आसपास तहसीलों के व्यापारी भी दुकानें लगाने के लिए आते हैं। बेहजम, मैगलगंज, गोला, पलिया, सैधरी, फूलबेहड़ के अलावा तमाम जगहों से व्यापारी आते हैं और व्यापार करके अच्छी कमाई करते हैं। व्यापारियों का कहना है कि बाहर से सामान लाने के बाद अच्छा मुनाफा मिल जाता है।

इस बाजार में 20 हजार से अधिक का कपड़ा लाते हैं। लगभग 80 प्रतिशत सामान हर बार बिक जाता है। इससे हम लोगों को अच्छा फायदा होता है।
सचिन गुप्ता, दुकानदार

मौजूदा समय में गर्म कपड़ों की ज्यादा मांग है। इसीलिए जैकेट, स्वेटर, मोफलर आदि की बिक्री हो रही है। मांग के हिसाब से सामान लाकर बेचता हूं।
गोलू कश्यप, दुकानदार

गोलू कश्यप

गोलू कश्यप

गोलू कश्यप

गोलू कश्यप

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed