{"_id":"622658d3b929577c410d4091","slug":"the-miscreants-ran-away-after-robbing-the-scooty-of-the-businessman-returning-home-from-the-shop-lakhimpur-news-bly4775104151","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान से घर लौट रहे व्यापारी की स्कूटी लूटकर भागे बदमाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकान से घर लौट रहे व्यापारी की स्कूटी लूटकर भागे बदमाश
विज्ञापन
मोहल्ला शास्त्रीनगर में रविवार रात 10.30 बजे हुई घटना
तमंचे की बट से व्यापारी के सिर पर किया प्रहार, रिपोर्ट दर्ज
लखीमपुर खीरी। शहर में चोरी-लूट की वारदात एक बार फिर बढ़ने लगी हैं। रविवार रात 10.30 बजे मोहल्ला शास्त्रीनगर में दुकान बंद करके स्कूटी से घर लौट रहे व्यापारी को बाइक सवार तीन बदमाशों ने तमंचा दिखाकर रोक लिया। फिर तमंचे की बट सिर पर मारने के बाद बदमाश व्यापारी की स्कूटी लूटकर फरार हो गए। पीड़ित व्यापारी की सूचना पर पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया।
मोहल्ला शास्त्रीनगर निवासी दिनेश चौरसिया की खपरैल बाजार में पान मसाला की दुकान है। वह रविवार की रात को दुकान बंद करके घर लौट रहे थे। मोहल्ला शास्त्रीनगर में डॉ. दिनेश दुआ वाली गली में पहुंचते ही पीछे से आए बाइक सवार तीन बदमाशों ने फिल्मी स्टाइल में बाइक आगे खड़ी कर स्कूटी रोक ली। जब तक व्यापारी कुछ समझ पाता, उससे पहले एक बदमाश ने तमंचा तान दिया। इसके बाद बदमाश ने तमंचे की बट से व्यापारी के सिर पर प्रहार किया और दूसरे बदमाश ने स्कूटी छीन ली। इसके बाद तीनों बदमाश स्कूटी लेकर महेवागंज की ओर जाने वाले रास्ते पर भाग निकले।
व्यापारी की सूचना पर जब तक पुलिस पहुंची, तब तक बदमाश स्कूटी लेकर फरार हो चुके थे। व्यापारी ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ स्कूटी लूटने की तहरीर दी, जिस पर पुलिस ने तीन अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट का मुकदमा दर्ज करके तलाश शुरू कर दी है। व्यापारी ने यह बताया कि स्कूटी की डिगी में रुपये नहीं थे, लेकिन बकाया हिसाब-किताब वाला बहीखाता रखा था। बताते हैं कि डिगी में मोटी रकम होने की संभावना के चलते बदमाशों ने स्कूटी लूटकर भागने की घटना को अंजाम दिया है। कोतवाली पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज की मदद से बदमाशों को ट्रेस किया जा रहा है। जल्द ही लूट का खुलासा करने का दावा पुलिस ने किया है।
विज्ञापन
पुलिस फोर्स की कमी से बढ़े अपराध
विधानसभा चुनाव के चलते जनपद से काफी पुलिस स्टाफ दूसरे जनपदों की चुनाव ड्यूटी में भेजा गया है, जिससे कोतवाली में गिनती के कुछ सिपाही व दरोगा बचे हैं। इससे रात्रि गश्त सुचारू रूप से नहीं हो पा रही है। इसका फायदा उठाते हुए बदमाशों ने चोरी-लूट को अंजाम देना शुरू कर दिया है। पुलिस इन घटनाओं से हलकान है, क्योंकि एक घटना का खुलासा करने से पहले दूसरी घटना हो जा रही है। संवाद