{"_id":"693c553bd2809773500cd459","slug":"the-mill-could-not-be-started-after-the-breakdown-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1004-163385-2025-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: ब्रेकडाउन के बाद नहीं शुरू हो सकी मिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: ब्रेकडाउन के बाद नहीं शुरू हो सकी मिल
Fri, 12 Dec 2025 11:17 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Fri, 12 Dec 2025 11:17 PM IST
विज्ञापन
संपूर्णानगर चीनी मिल के यार्ड में लगी गन्ना वाहनों की कतारें। संवाद
संपूर्णानगर। किसान सहकारी चीनी मिल संपूर्णानगर में बृहस्पतिवार सुबह छह बजे से ब्रेकडाउन होने के बाद शुक्रवार की देर रात तक मिल नहीं चल सकी। इसके चलते यार्ड में जहां गन्ना वाहनों की कतारें लग गई हैं। करीब 35 घंटे से अधिक का समय बीत जाने के बाद किसान खुले आसमान के नीचे रात गुजारने के लिए विवश हैं।
संपूर्णानगर किसान सहकारी चीनी मिल में कैरियर की शाफ्ट टूट जाने के बाद बृहस्पतिवार की सुबह से शुक्रवार की शाम छह बजे के बाद तक चीनी मिल का ब्रेकडाउन होने के कारण पेराई बाधित है। किसानों ने बताया कि बुधवार की रात 12 बजे से गन्ना मिल को लेकर गए हैं, लेकिन मिल बंद होने के कारण शुक्रवार देर शाम तक यार्ड में खुले आसमान के नीचे अपने वाहनों के बीच रात गुजारने को मजबूर हैं। किसानों की कोई सुध लेने वाला नहीं है।
मिल के मुख्य गन्ना अधिकारी उदयभान सिंह ने बताया कि शाफ्ट को सही करने का काम हो रहा है और उम्मीद है कि शुक्रवार की रात दो बजे के बाद से मिल को शुरू कराया जा सके।