{"_id":"69bed7d3ab524fd3d30d6dc7","slug":"the-message-given-was-to-save-the-forest-save-life-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-170929-2026-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: जंगल बचाओ, जीवन बचाओ का दिया संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: जंगल बचाओ, जीवन बचाओ का दिया संदेश
Sat, 21 Mar 2026 11:09 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Sat, 21 Mar 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
बांकेगंज। दुधवा टाइगर रिजर्व में शनिवार को विश्व वानिकी दिवस पर जागरूकता अभियान चलाया गया। किशनपुर अभयारण्य मैलानी रेंज के वन्यजीव विहार रेंजर नवीन दिवाकर ने आसपास के गांवों में पहुंचकर लोगों को वन संरक्षण के प्रति जागरूक किया।
इस दौरान ग्रामीणों को जंगलों और पेड़ों के महत्व तथा उनसे मिलने वाले लाभों की जानकारी दी गई। बताया गया कि मानव जीवन के लिए जरूरी ऑक्सीजन का मुख्य स्रोत वन ही हैं और पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में इनकी अहम भूमिका है।
रेंजर ने कहा कि वन केवल प्रकृति की धरोहर नहीं, बल्कि हमारे जीवन का आधार हैं। लोगों को पौधरोपण के लिए प्रेरित करते हुए एक पौधा लगाकर उसे वृक्ष बनाने की जिम्मेदारी निभाने का संदेश दिया गया।
विज्ञापन
इस मौके पर खंजनपुर प्रधान जनक यादव, पहाड़नगर के विनोद भारती, वन्यजीव रक्षक उदय प्रताप सिंह, देवेश दीक्षित, हरिशंकर शुक्ला सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
-- -- -- -- -- -- -
संतगढ़ गुरुद्वारे में हुआ पौधरोपण
बिजुआ। विश्व वानिकी दिवस पर शनिवार को भीरा रेंज में बरूआ बीट स्थित संतगढ़ गुरुद्वारे में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में वन विभाग के अधिकारियों और स्थानीय लोगों ने मिलकर पौधे रोपित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। क्षेत्रीय वनाधिकारी सतीश कुमार वर्मा, रामचंद्र, वन दरोगा सर्वेश कुमार, शंकर प्रसाद, राजदीप सिंह, शरद मिश्र, अवनीश शर्मा सहित स्टाफ ने गुरुद्वारे परिसर में छायादार और फलदार पौधे लगाए। इस मौके पर संत बाबा भगवान सिंह, पूर्व प्रधान मटैहिया इंद्रजीत सिंह, पूर्व प्रधान मझौरा सुखदेव सिंह, निर्मल सिंह और मनोज कुमार समेत अन्य लोग मौजूद रहे। संवाद