फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The meritorious student said... one can achieve success with concentration and hard work

Lakhimpur Kheri News: मेधावी बोले... एकाग्र मन और मेहनत से हासिल कर सकते हैं मुकाम

Fri, 23 Jan 2026 12:10 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Fri, 23 Jan 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
The meritorious student said... one can achieve success with concentration and hard work
सृष्टि तिवारी - फोटो : 1
लखीमपुर खीरी। यूपी बोर्ड की साल 2025 की जिला टॉपर की सूची में नाम दर्ज कराने वाले परीक्षार्थियों ने अपने अनुभव साझा किए हैं। उनका कहना है कि यदि एकाग्र मन और पढ़ाई में मेहनत की जाए तो निश्चित तौर पर अन्य विद्यार्थी भी नाम रोशन कर सकते हैं। विषय के मुताबिक, शेड्यूल बनाकर तैयारी कर अच्छे अंक हासिल किए जा सकते हैं। पेपर हल करते वक्त पहले छोटे-छोटे बहुविकल्पीय प्रश्नों के जवाब लिखें। इन प्रश्नों के उत्तर सही होने पर परीक्षक पूरे नंबर देते हैं। ऐसे में पूर्णांक में नंबर बढ़ जाते हैं। लघु और विस्तृत उत्तरीय प्रश्नों को पहले सही तरीके से समझें और उसके बाद उनके उत्तर लिखें। परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र छात्राएं विस्तृत उत्तरीय प्रश्नों को याद करने के बजाय छोटे-छोटे पैरे में प्रश्नों को हल करने का प्रयास करना चाहिए। पेश हैं बातचीत के कुछ अंश...।
विज्ञापन


----------------------
एकाग्रता बहुत ही जरूरी




यूपी बोर्ड में हाईस्कूल की पहली टॉपर अंजलि का कहना है कि परीक्षा के दौरान एकाग्रता की बहुत जरूरत होती है। किसी भी विषय को रटने के बजाय ऐसा प्रयास करना करना चाहिए कि याद किया हुआ विषय हमेशा के लिए याद रहे। शेड्यूल बनाकर विषयवार तैयारी करने से अच्छे अंक हासिल किए जा सकते हैं।
विज्ञापन

पढ़ाई का समय निर्धारित करें



हाईस्कूल की परीक्षा में जिले की टॉपर की सूची में तीसरा स्थान पाने वाली सृष्टि तिवारी का कहना है कि हर विषय को छोटे छोटे हिस्सों में बांटकर याद करना चाहिए। पढ़ाई का समय निर्धारण किया जाना चाहिए। लगन, संयम और निरंतर मेहनत से कोई भी आयाम हासिल किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
प्रश्नों के उत्तर समझने की करें कोशिश

इंटर की टॉपर यशी रस्तोगी ने बताया कि पेपर के समय अधिक से अधिक प्रश्नों को हल करना चाहिए। सभी विषयों पर ध्यान देते हुए उनको समझने की कोशिश करें। सभी पिछले वर्ष के प्रश्नपत्रों को भी हल किया जा सकता है। इससे समय प्रबंधन मजबूत होता है। बिना किसी तनाव के परीक्षा में शामिल हों।


--------

पढ़ाई के बीच में खेल भी जरूरी


इंटर की टॉपर सूची में तीसरे नंबर पर काबिज शिवा वर्मा का मानना है कि सुबह से लेकर शाम तक किताबों में न घुसे रहें, बल्कि पढ़ाई के समय का चयन करें। सुबह जल्दी उठकर अलग-अलग विषयों के बनाए गए शेड्यूल के साथ ही पढ़ें, ताकि हर विषय में तैयारी पूरी रहे। कुछ घंटे पढ़ाई के बाद खेलें जरूर।

सृष्टि तिवारी

सृष्टि तिवारी- फोटो : 1

सृष्टि तिवारी

सृष्टि तिवारी- फोटो : 1

सृष्टि तिवारी

सृष्टि तिवारी- फोटो : 1

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed