फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The meaning of human life explained in satsang

Lakhimpur Kheri News: सत्संग में बताई मानव जीवन की सार्थकता

Sun, 29 Jun 2025 12:53 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sun, 29 Jun 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
The meaning of human life explained in satsang
जय गुरुदेव सतीश चंद साहब जी का स्वागत करते अनुयायी। संवाद - फोटो : mathura
गोला गोकर्णनाथ। जयगुरुदेव धर्म प्रचारक संस्था मथुरा के सौजन्य से रायपुर मूड़ागालिब के मां शकुंतला देवी स्मारक इंटर काॅलेज के प्रांगण में आयोजित सत्संग को राष्ट्रीय उपदेशक सतीशचंद साहब ने संबोधित किया। उन्होंने सत्संग में मानव जीवन की सार्थकता बताई।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भवसागर से पार होने की इच्छा रखने वालों को संत की खोज कर उनकी सेवा, सत्संग और नाम की कमाई करनी चाहिए। मनुष्य शरीर चौरासी लाख योनियों से निकलने का एकमात्र अवसर है। इसे हिन्दू महात्माओं ने हरि मंदिर, मुसलमान फकीरों ने कुदरती काबा, ईसा मसीह ने जिंदा भगवान का घर बताया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि रूहों पर रहम जो करता है, वही खुदा का प्यारा है। सभी रूहें खुदा की हैं, सबमें उसी का नूर है। इसलिए रूहों पर दया करनी चाहिए। उनकी हत्या नहीं करनी चाहिए। उन्होंने बाबा जयगुरुदेव महाराज की भविष्यवाणियों की तरफ संकेत किया कि यदि लोग शाकाहार और नशा मुक्त जीवन शैली नहीं अपनाएंगे तो आगे भयंकर बीमारियां आएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर कालेज प्रबंधक अवधेश यादव, जिलाध्यक्ष मनोहर सिंह, श्रीकृष्ण यादव, मनोज त्रिवेदी, डीडी शुक्ला, मनोज कुमार, रामाधार, किशोरी, प्रमोद कुमार, ओमप्रकाश, सत्यप्रकाश, विनोद कुमार और रोहित यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed