{"_id":"68f522d3360e11044306186c","slug":"the-market-shines-even-on-choti-diwali-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1009-158836-2025-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: छोटी दिवाली पर भी चमका बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: छोटी दिवाली पर भी चमका बाजार
Sun, 19 Oct 2025 11:11 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Sun, 19 Oct 2025 11:11 PM IST
विज्ञापन
मिठाई की दुकान पर खरीदारी करते लोग। संवाद
लखीमपुर। छोटी दिवाली के अवसर पर रविवार को भी बाजारों में चमक दिखाई दी। सुबह से ही लोग त्योहार की तैयारियों में जुट गए। लोगों ने घर की सजावट, पूजा सामग्री और दिवाली से जुड़ीं वस्तुओं की खरीदारी की। इस बार पीके कॉलेज मैदान में लगी पटाखा बाजार में बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों की अच्छी खासी भीड़ देखने को मिली। हर कोई अपनी पसंद की आतिशबाजी खरीदने में व्यस्त नजर आया।
त्योहार पर मिठाई की दुकानों पर ग्राहकों की लंबी कतारें लगी रहीं। लोग घर ले जाने के साथ उपहार के रूप में भी मिठाइयां खरीदते नजर आए। शहर की मिठाई की दुकानों पर भी जमकर खरीदारी हुई। मिठाई विक्रेता विक्की अजमानी, दिलीप गुप्ता ने बताया कि रसगुल्ला, गुलाब जामुन, बर्फी और लड्डू जैसी पारंपरिक मिठाइयों की सबसे ज्यादा मांग रही।
पूजा के लिए गणेश-लक्ष्मी की मूर्तियों, अलाय बलाय, जिमी कंद और सजावट के सामान की भी बिक्री हुई। दीयों, रंगोलियों और लाइटिंग के स्टॉल भी खरीदारों को खूब आकर्षित करते रहे।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
पटाखा बाजार में सुबह से शुरू हो गई चहल-पहल
पीके कॉलेज मैदान में लगे पटाखा बाजार में सुबह से ही खरीदारों की भीड़ रही। सुरक्षा के लिए फायर ब्रिगेड और पुलिस टीम भी तैनात रही। दुकानदार राजू भाई, दुर्गेश गुप्ता, शाकिर अली, आफताब अली, प्रभाकर ने बताया कि इस बार इको फ्रेंडली पटाखों, ग्रीन पटाखों के अलावा कई अन्य प्रकार के पटाखों की बिक्री हो रही है।
पटाखों के दाम
फुलझड़ी : 10 से 750 रुपये तक
अनार : 80 से 750 रुपये तक
तिकोना पटाखा देशी : 200 रुपये सैकड़ा तक
आसमानी आतिशबाजी : 180 से 850 रुपये तक
हजारा चटाई : 500 से 700 रुपये तक
छोटे बम 100 से 250 रुपये प्रति सैकड़ा
चकरी 50 से 300 रुपये तक
रॉकेट 150 से 600 रुपये तक।