फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The market is buzzing on the first Sunday of the Holy

होली के पहले रविवार को बाजार हुआ गुलजार 

Sun, 20 Mar 2016 10:49 PM IST
ब्यूरो / लखीमपुर खीरी।
ब्यूरो / लखीमपुर खीरी। Updated Sun, 20 Mar 2016 10:49 PM IST
विज्ञापन
The market is buzzing on the first Sunday of the Holy
उमड़ी महिलाओं की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
साड़ियों और रेडीमेड गारमेंट की दुकानों पर उमड़ी महिलाओं की भीड़
विज्ञापन

बाजार पर होली का रंग पूरी तरह चढ़ चुका है। रविवार को बाजार में  काफी भीड़ रही। लोगों ने जमकर होली की खरीदारी की। सबसे ज्यादा भीड़ साड़ियों और रेडीमेड कपड़ों की दुकानों पर दिखी। इसके अलावा रेडीमेड पापड़, चिप्स और नमकीन आदि की भी जमकर बिक्री हुई। महिलाएं और बच्चे खरीदारी को लेकर सबसे ज्यादा उत्साहित नजर आए। पकवान बनाने की सामग्री जैसे मावा, सूखे मेवे, सूजी आदि भी खूब बिके। बाजार पूरी तरह होली के रंग में रंगा नजर आया। 
होली को महज दो दिन बाकी रह गए हैं। होली में इस्तेमाल होने वाली सामग्री से पूरी बाजार पट गया है। मिठाइयों की दुकान पर होली के पकवान सजे हैं तो सड़क किनारे लगी दुकानों पर बिक रही पिचकारियां और रंग गुलाल अपनी अलग छटा बिखेर रहे हैं। तरह तरह की डिजाइनों के चिप्स और पापड़ ग्राहकों को अपनी ओर आकर्षित कर रहे हैं। किराने की दुकान पर होली के पकवान बनाने की सामग्री खरीदने वालों की भीड़ है। उधर रेडीमेड गारमेंट और साड़ियों की दुकानों पर युवाओं और महिलाओं की भीड़ उमड़ी रही है। 
विज्ञापन


हल्की, सूती और बार्डर वाली साड़ियों की मांग ज्यादा
साड़ी विक्रेता गोल्डेन ने बताया कि इस होली पर महिलाएं भारी ब्लाउज वाली हल्की साड़ियां पसंद कर रही हैं। बार्डर पैटर्न और प्लेन बाडर्ड साड़ियों की ज्यादा मांग है। प्रिंटेड साड़ियों में डिजिटल प्रिंट की जार्जेट साड़ियां महिलाओं की पहली पसंद बनी हुई हैं। इसके अलावा कॉटन और चिकन के अलावा खादी और हैंडलूम की साड़ियों की भी बेहद मांग है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बाजार में कुर्तियों की है बहार
बाजार में इस बार रेडीमेड कुर्तियों की बहार है। आकर्षक डिजाइन की कुर्तियां युवा लड़कियों और महिलाओं की पहली पसंद हैं। कॉटन सूट, फ्लेयर कुर्तियां, लांग फ्रॉकनुमा सूट, प्लाजा सूट, केप कुर्तियों की इन दिनों भारी मांग है। सूट सिलाने का समय न होने के कारण लड़कियां रेडीमेड सूट और कुर्तियों को तरजीह दे रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed