फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The main entrance of the locality is blocked, complaint made to DM

Lakhimpur Kheri News: मोहल्ले के मुख्य द्वार का रास्ता अवरुद्ध, डीएम से की शिकायत

Sat, 26 Jul 2025 11:39 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sat, 26 Jul 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
The main entrance of the locality is blocked, complaint made to DM
एलआरपी रोड हाईवे से पटेल नगर जाने वाले मुख्य द्वार पर पीडब्ल्यूडी द्वारा डाला गया मलवा, रास्ता
लखीमपुर खीरी। मोहल्ला पटेलनगर में विभिन्न समस्याओं को लेकर लोगों ने डीएम को शिकायती पत्र सौंपा। उन्होंने मोहल्ले की कई समस्याओं के बारे में बताते हुए उन्हें दूर करने के लिए नगर पालिका और पीडब्ल्यूडी को निर्देशित करने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन

बताया कि पीडब्ल्यूडी ने एलआरपी चौराहे से राजापुर रेलवे क्राॅसिंग तक फोर लेन और आरसीसी नाला का निर्माण पूर्ण कर लेने के बाद भी रणधीर पटेल द्वार के सामने व आस पास तालाब जैसे बड़े-बड़े खुले गड्ढे पर आरसीसी क्रॉस पत्थर या ह्यूम पाइप न डालकर निर्माण कार्य अधूरा छोड़ दिया है।
विज्ञापन

विभाग के अधिकारियों के निर्देश के बाद भी फर्म के ठेकेदार टाल मटोल करते हैं व रुचि नहीं ले रहे हैं। यहां चौपहिया, दोपहिया वाहन खुले गड्ढे में कई बार गिरे हैं। यह समस्या नागरिकों के लिए खतरा बनी हुई है। नगर पालिका के द्वारा रणधीर पटेल द्वार के रास्ते पर पुराना ह्यूम पाइप खोदकर डाल दिया गया है और उसके ऊपर जेसीबी से दल दल युक्त मिट्टी तीन फीट ऊंची डालकर रास्ता अवरुद्ध कर दिया है। इधर से वाहनों के निकासी बंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा स्थानीय निवासी रणधीर पटेल, सुशील वर्मा, जितेन्द्र कुमार एडवोकेट समेत कई निवासियों ने शिकायत दर्ज कराते हुए बताया है कि पटेलनगर में जलभराव, टूटी सड़कें और नालियों की बुरी दुर्दशा है जिम्मेदार सुन नहीं रहे हैं। रामनाथ दीक्षित के मकान के पास खुले व ध्वस्त क्रॉस पत्थरों और उल्टे ढलान वाली नालियों ने जलभराव की विकराल स्थिति पैदा कर दी है।
टीवीएस एजेंसी वाली रोड, डॉ. अनिल वर्मा के पीछे और महिपाल ढाबा के पास खुले पड़े क्रॉस पत्थर और टूटी सड़कों से आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। मोहल्ले के लोगों ने शिकायत दर्ज कराई है कि नई इंटरलॉकिंग और नालियां महज कुछ ही महीनों में धंस चुकी हैं।

शिव भगवान वर्मा, महिपाल और रामनाथ दीक्षित ने अपने घरों पर नोटिस चस्पा कर लिखा है कि यह समस्या 12 दिन में दूर नहीं हुई तो वह लोग यहां से पलायन करने को मजबूर होंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed